फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chaitra fair is not over yet, movement of dumpers has started

Udham Singh Nagar News: चैती मेला अभी नहीं हुआ खत्म, डंपरों की आवाजाही शुरू

Fri, 17 Apr 2026 01:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chaitra fair is not over yet, movement of dumpers has started
काशीपुर। मां बाल सुंदरी देवी का चैती मेला पूरे शबाब पर है। वहीं पुलिस-प्रशासन ने मेले के दौरान चैती मेला मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया था। बावजूद इसके बीते कुछ दिनों से डंपर चालक प्रतिबंधित मार्ग से जाने लगे हैं। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है।
विज्ञापन

मां बाल सुंदरी देवी का चैती मेला बीती 19 मार्च को विधिवत शुरू हुआ था जिसका समापन 17 अप्रैल को होना है। इस दौरान मेला मजिस्ट्रेट व पुलिस ने मेले में भारी संख्या में लोगों के आने-जाने के चलते मेला क्षेत्र के मार्गों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन

भारी वाहनों को डायवर्ट रूट से अपने गंतव्य को जाने के निर्देश दिए गए थे। चीमा चौराहा के आसपास दुकानदारों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि वर्तमान में चैती मेला चल रहा है। मेला देखने क्षेत्रवासियों के अलावा आसपास शहर भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बावजूद इसके डंपर चालक रात साढ़े नौ बजे के बाद चीमा चौराहा से कोर्ट सड़क, चैती तिराहा होने बिना किसी खौफ के आने-जाने लगे हैं। जबकि चैती मेला रात का होता है और भारी संख्या में मेला देखने वाले निजी व ई-रिक्शा से देर रात तक आते-जाते रहते हैं। ऐसे में यदि कोई घटना हो जाती है तो उसका कौन जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट
- इस संबंध में मुझे जानकारी नहीं है। मैं काशीपुर के पुलिस अधिकारियों से बात करके वाहनों का प्रतिबंधित मार्ग से आवाजाही को बंद कराया जाएगा। क्योंकि वर्तमान में चैती मेला चल रहा है और लोगों आ-जा रहे हैं। - विभव सैनी, प्रभारी सीओ काशीपुर/बाजपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed