{"_id":"6669e49e428f4e9ec1037f28","slug":"cctv-should-focus-directly-on-drop-boxes-installed-in-banks-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-111783-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बैंकों में लगे ड्राॅप बाॅक्स पर सीसीटीवी का हो सीधा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बैंकों में लगे ड्राॅप बाॅक्स पर सीसीटीवी का हो सीधा फोकस
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली में हुई बैठक में बोलते व्यापार मंडलअध्यक्ष संजय जुनेजा। आयोजक
रुद्रपुर। बैंकों से चेकों की चोरी कर भुगतान लेने के मामलों को पुलिस ने संजीदगी से लेते हुए बैंक प्रबंधक और व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें बैंक प्रबंधकों को ड्राॅप बाॅक्स पर सीसीटीवी कैमरों का सीधा फोकस करने के साथ ही चेकों के भुगतान करने में सावधानी बरतने की अपील की गई।
बुधवार को कोतवाली में सीओ नीहारिका तोमर की मौजूदगी में शहर के सरकारी और निजी बैंक प्रबंधकों की बैठक हुई। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि ड्राॅप बाॅक्स की जिम्मेदारी बैंक प्रबंधन की है। ड्राॅप बाॅक्स से चेक चोरी होना गंभीर विषय है। इसके अलावा व्यापारी का चेक अंजान व्यक्ति को देना बड़ी लापरवाही है। इन घटनाओं से व्यापारियों में डर का माहौल है। उन्होंने मामलों में शामिल अपराधी को गिरफ्तार करने और व्यापारियों के नुकसान की भरपाई की मांग की। बैंक प्रबंधकों ने कहा कि कई उपभोक्ता चेकों के पीछे दस्तखत नहीं करते हैं। चेकों को वापस लेने के लिए कर्मचारियों को भेज देते हैं। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्राॅप बाॅक्स ऐसी जगहों पर लगाएं, जहां पर सीसीटीवी का सीधा फोकस हो। चेक के रिसीविंग की व्यवस्था की जाए और चेक का भुगतान करने में सावधानी बरती जाए। इसके साथ ही बैंकों में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सजग रहने को कहा जाए। कोई संदिग्ध दिखने पर सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए।