फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CBSE's daughters Chhain Rudrapur

सीबीएसई में छाईं रुद्रपुर की बेटियां

Sun, 22 May 2016 12:43 AM IST
अमर उजला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 22 May 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
CBSE's daughters Chhain Rudrapur
टॉपर मारिया - फोटो : amar ujala

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के 12वीं की परीक्षा परिणाम में रुद्रपुर की बेटियों ने जिले का नाम रोशन कर दिया। एमिनिटी पब्लिक स्कूल की साक्षी शर्मा ने जहां प्रदेश की टॉपटेन सूची में जगह बनाई वहीं जेसीज की रितिशा शर्मा ने भी जिले का मान बढ़ाया। एमिनिटी की साक्षी ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं जेसीज की रितिशा ने 97 प्रतिशत अंक पाने में सफल रहीं। 

इंजीनियर बनना चाहती है साक्षी
रुद्रपुर। एमिनिटी पब्लिक स्कूल की साक्षी शर्मा अपनी उपलब्धि का श्रेय परिजनों और स्कूल प्रबंधन सहित टीचर्स को दिया है। साक्षी का सपना इंजीनियर बनना है। वही इंजीनियर के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाना चाहती है। साक्षी ने बताया कि वह रोजाना पांच से छह घंटे तक नियमित पढ़ाई पर ही ध्यान देती हैं। उसने बताया कि यूं तो उसे अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा था, लेकिन जब रिजल्ट आउट हुआ तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रदेश की टॉपटेन सूची में जगह बनाने पर साक्षी खुद को गौरवान्वित महसूस करती हैं। वह कक्षा दसवीं में भी टेन सीजीपीए ग्रेड हासिल किया था। साक्षी के पिता राजीव शर्मा भी नोएडा में बजाज कंपनी में इंजीनियर हैं जबकि मां विनीता वशिष्ठ गृहणी हैं। मां विनीता कहती हैं कि बेटी ने जो मुकाम हासिल किया है यह मेरे लिए सबसे खुशी का दिन है। संगीत में साक्षी की खास रुचि है।  विनीता वशिष्ठ ने बताया कि वह मूलरूप से यूपी के मेरठ शहर के निवासी हैं और पिछले पांच वर्ष से यहां रुद्रपुर में रह रहे हैं। 
विज्ञापन


रितिशा ग्रेजुएशन के बाद तय करेगी अपना लक्ष्य
रुद्रपुर। जेसीज पब्लिक स्कूल की रितिशा शर्मा बचपन से ही पढ़ाई में होनहार रही है। वह पहली कक्षा से लेकर आज तक हमेशा टॉपर सूची में रही है। कक्षा दस की परीक्षा में भी उसने टेन सीजीपीए ग्रेड हासिल किया। रितिशा का कहना है कि वह करीब पांच से सात घंटे प्रतिदिन पढ़ाई पर ध्यान देती हैं। वह ग्रेजुएशन में टॉपर का लक्ष्य लेकर चल रही हैं। इसके लिए वह अभी से तैयारियों में जुट जाना चाहती हैं। रितिशा के पिता डा. नागेंद्र शर्मा कुमाऊं विवि के क्रीड़ा अधिकारी के पद पर तैनात हैं। जबकि माता रेखा शर्मा गृहणी हैं। रितिशा एनसीसी की बेस्ट कैडेट अवार्ड विनर भी रह चुकी हैं। वह स्कूल की संसद की हेड गर्ल भी रह चुकी हैं। रितिशा के परिजन मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के गणाई गंगोली के निवासी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed