फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cash and Jwellery stolen

सैनिक के घर का ताला तोड़कर नकदी, आभूषण, लैपटॉप चोरी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Cash and Jwellery stolen
बाजपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। सेना के एक जवान के घर का ताला तोड़कर बदमाश नकदी, आभूषण और एक लैपटॉप लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मकान मालिक की पत्नी अपने बेटे को छोड़कर रिश्तेदारी में पंजाब गई थी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला संजय कालोनी निवासी सेना में तैनात हरभजन सिंह की पत्नी लखविंदर कौर 10 दिन पहले रिश्तेदारी में पंजाब गई थी। सोमवार रात लखविंदर कौर का बेटा अमनप्रीत एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मकान का ताला लगाकर बाजपुर के एक मैरिज पैलेस में गया था। देर रात लौटने पर घर का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके साथ ही लैपटॉप, आभूषण और नकदी गायब मिली। बुधवार को पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। बताया गया कि लखविंदर कौर के पंजाब से लौटने पर घर से चोरी हुए सामान का पता चलेगा। इधर, गांव नंदपुर नरका टोपा निवासी रईस अहमद सैैफी ने कोतवाली में तहरीर देकर 23 जनवरी को घर के अंदर से बीस हजार की नकदी, मोबाइल फोन चोरी होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed