{"_id":"657c8ef1098e6ab09b065e19","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-chief-pharmacists-house-khatima-news-c-236-1-ktm1001-1522-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चीफ फार्मासिस्ट के घर से नकदी, जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चीफ फार्मासिस्ट के घर से नकदी, जेवर चोरी
विज्ञापन
नानकमत्ता में कमरे में बिखरा पड़ा सामान।-संवाद
नानकमत्ता। रिश्तेदार की शादी में गए खटीमा नागरिक चिकित्सालय के चीफ फार्मासिस्ट के घर का ताला तोड़कर दिन में चोर नकदी और जेवर ले गए।
वार्ड पांच निवासी हरीशचंद्र सती खटीमा नागरिक चिकित्सालय खटीमा में चीफ फार्मासिस्ट हैं। बुधवार को वह अपने पड़ोसी को बताकर पत्नी के साथ हल्द्वानी में एक विवाह समारोह में चले गए। बृहस्पतिवार शाम जब पड़ोसी घर की लाइट जलाने गए तो घर के गेट का दरवाजा अंदर से बंद था।
आसपास के लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर कमरे का ताला टूटा था और सामान बिखरा था। सूचना पर वह घर पहुंचे। चोर घर में लगे शीशे को तोड़कर अंदर घुसे और ताले तोड़कर अलमारी से सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, कुंडल, दो जोड़ी पाजेब, चांदी के सिक्के, 10 हजार रुपये, गुल्लक के पैसे के साथ ही गणेश और लक्ष्मी की मूर्ति भी ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को सौंप दी है।
सीओ वीर सिंह ने बताया कि पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जांच के लिए टीम का गठन कर लिया है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।