{"_id":"56e311eb4f1c1be11f8b4573","slug":"case-for-playing-late-night-dj","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात डीजे चलाने पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात डीजे चलाने पर मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 12 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
डीजे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देर रात तक डीजे बजाने वालों पर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। पुलिस ने एक मैरिज पैलेस में चल रहे शादी समारोह में बज रहे डीजे को बंद करवाकर सामान सीज कर दिया।
डीजे चलाने वाले को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया। जिले में डीजे बजाने पर गिरफ्तारी का पहला मामला है। पुलिस ने गिरफ्तारी कर बाकी डीजे वालों को अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
विज्ञापन
कोर्ट ने रात 10 बजे तक शादी समारोह में डीजे बजाने की अनुमति दी है, लेकिन पुलिस प्रशासन की हीलाहवाली के चलते देर रात तक शादियों और अन्य कार्यों में डीजे का शोर गूंजता है।
विज्ञापन
जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही परीक्षार्थियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन दिनों बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन शादियों में देर रात तक गूंज रहे कानफोडू संगीत से परीक्षार्थियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इस पर कप्तान ने सभी थाना इंचार्जों को देर रात तक डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस आदर्श कालोनी स्थित गंभीर मैरिज पैलेस में पहुंची। वहां शादी समारोह में बज रहे डीजे को बंद कराते हुए डीजे संचालक और अन्य लोगों को कानून का पाठ पढ़ाया। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि नियमों को दरकिनार कर डीजे चलाने वाले बबलू कोली निवासी वार्ड नंबर 7 रम्पुरा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 51(3)/83 पुलिस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
डीजे का सामान सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रात 10 बजे बाद जहां भी डीजे चलता मिलेगा, उसे चलाने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना लगाया है।