{"_id":"67ed8cd41fa39cf83f001117","slug":"business-will-start-in-the-vending-zone-in-a-week-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-122895-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: एक हफ्ते में वेंडिंग जोन में शुरू होगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: एक हफ्ते में वेंडिंग जोन में शुरू होगा कारोबार
Thu, 03 Apr 2025 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम की ओर से वेंडिंग जोन का संचालन शुरू करने की कसरत की जा रही है। मेयर और नगर आयुक्त ने नवनिर्मित वेंडिंग जोन में दुकानें लेने वाले 45 व्यापारियों को आवंटन पत्र सौंपे। इस दौरान व्यापारियों को एक सप्ताह के भीतर वेंडिंग जोन में कारोबार शुरू करने के लिए कहा गया।
वेडिंग जोन में हुए कार्यक्रम में मेयर विकास शर्मा ने कहा कि हाईटेक वेंडिंग जोन तैयार हो चुका है। व्यापारी एक सप्ताह में अपना कारोबार शुरू कर देंगे। वेंडिंग जोन बनने से छोटे कारोबारियों को रोजगार के लिए स्थायी स्थान मिला है।
अब वेंडिंग जोन में सभी व्यापारी स्वतंत्र होकर कारोबार करेंगे। ठेलियों के कारण शहर में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। वहां नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पांडे, पार्षद प्रमोद शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, पारस चुघ, मन्नू शर्मा सहित अनेक मौजूद रहे।