फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Buses start operating for Punjab and Haryana too

पंजाब और हरियाणा के लिए भी बसों का संचालन शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Buses start operating for Punjab and Haryana too
यशपाल सिंह, मंडलीय प्रबंधक, उत्तराखंड रोडवेज - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तराखंड रोडवेज ने अब पंजाब और हरियाणा जैसे लंबे रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू कर दिया है। अब तक लंबे रूटों पर सिर्फ दिल्ली और यूपी के लिए ही बसें संचालित हो रही थीं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते रुद्रपुर रोडवेज डिपो की 80 बसों में से 57 बसों को परिवहन विभाग कार्यालय में सरेंडर कर दिया गया था। इनमें 33 अनुबंधित बसें शामिल थीं। कोरोना काल के बीच 26 जून से बसों का दोबारा संचालन शुरू होने पर रुद्रपुर डिपो से हल्द्वानी, काशीपुर, टनकपुर और खटीमा के लिए बसें संचालित की गईं।
विज्ञापन

इसके बाद यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली, देहरादून और यूपी के बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, लखनऊ आदि स्थानों के लिए भी बसें चलाईं गईं। इधर, आरएम संचालन यशपाल सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन और यात्रियों की सुविधा के लिए सभी लंबे रूटों पर बस सेवाएं शुरू कर दी हैं। अब पंजाब और हरियाणा के लिए बसें संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी इन रूटों पर यात्रियों की संख्या पर्याप्त नहीं है। यात्रियों की संख्या के हिसाब से सभी लंबे रूटों पर बसें चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर डिपो की 24 सरेंडर बसों को पूर्व में ही रिलीज कराया जा चुका है। अब अनुबंधित 33 बसों को परिवहन विभाग से रिलीज करवा लिया गया है। अनुबंधित बसें स्थानीय और लंबे रूटों पर संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed