{"_id":"685069573a06be7eb5004429","slug":"bus-seized-in-case-of-accident-near-parmanandpur-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-128419-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: परमानंदपुर के पास हुई दुर्घटना के मामले में बस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: परमानंदपुर के पास हुई दुर्घटना के मामले में बस सीज
Tue, 17 Jun 2025 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। गोरखपुर से देहरादून जा रही 40 सीटर निजी बस (एनएल 07बी 0549) बीते रविवार सुबह करीब सात बजे ग्राम परमानंदपुर के पास अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। बस पलटने से उसमें सवार 40 में से 22 लोग घायल हो गए थे। इनमें से सात को अधिक चोट आई थी।
घायल छह लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी जबकि एक घायल अंकित जायसवाल निवासी गोरखपुर का बायां हाथ फ्रैक्चर होने पर उसे भर्ती किया गया था। आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला ने बताया कि मामले में बस स्वामी से संपर्क कर उनको बुलाया गया है। साथ ही हादसे के बाद भागे चालक-परिचालकों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी यात्री ने तहरीर नहीं सौंपी है। पुलिस अपने स्तर से केस दर्ज कर बस को सीज करने की कार्रवाई की है। संवाद