फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Burning Fire in Preparation of Birthday Party, Two Scorches

बर्थ डे पार्टी की तैयारी में धधकी आग, दो झुलसे

Tue, 20 Jun 2017 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Tue, 20 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
Burning Fire in Preparation of Birthday Party, Two Scorches
रुद्रपुर के प्रीत बिहार स्थित घर में खड़ी बाइकों में लगी आग बुझाते फायर कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रसोई गैस सिलेंडर से धधकी आग में वन रक्षक और एक महिला झुलस गई। आग से मकान का मुख्य द्वार बंद होने के कारण अंदर फंसी महिलाओं और बच्चों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। बरामदे में खड़ी दो बाइकें और एक साइकिल के साथ ही घर में रखा सारा सामान जल गया। दमकल के दो वाहनों ने आग पर काबू पाया जिससे कॉलोनी के अन्य घर आग की चपेट में आने से बच गये। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूपी वन विभाग में बतौर वन रक्षक के पद पर तैनात 55 वर्षीय नमो नारायण गंगवार प्रीत विहार फेस पांच गली नंबर तीन में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को नमोनारायण के 12 वर्षीय पोते अभिषेक का जन्मदिन था जिसके लिए घर में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। परिवार के साथ ही नमो नारायण के रिश्तेदार जन्मदिन का केक काटने से पहले मेहमानों के लिए खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान नमोनारायण की बरेली भोजीपुरा निवासी रिश्तेदार 35 वर्षीय गीता घर की लॉबी में खाना बनाने पहुंची। गीता ने आग जलाने के लिए लाइटर जलाया तो सिलेंडर से तेज आग निकली और उसने पास ही में रखी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। गीता ने चैनल से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन इस दौरान वह झुलस गई। कुछ ही देर में आग ने पास ही में खड़ी दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लॉबी से लगे दो कमरों में पहुंच गई। दूसरे कमरे में मौजूद नमोनारायण ने जब आग बुझाने की कोशिश की तो वह भी आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गये। कमरे में ही मौजूद करीब छह महिलाओं ने चार बच्चों सहित कमरे के पीछे बनी खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन

नमोनारायण और गीता को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां नमोनारायण की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंचे दो दमकल वाहनों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे कॉलोनी के और घर आग की चपेट में आने से बच गये। एफएसओ हरीश गिरी और सीएफओ नरेंद्र कुंवर ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलेंडर फटता तो होता बड़ा हादसा
रुद्रपुर। प्रीत विहार के घर में लगी आग के दौरान अगर गैस सिलेंडर फटता तो और बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ितों के अनुसार आग गैस सिलेंडर के रिसाव से लगी। इस दौरान अगर सिलेंडर फट जाता तो कॉलोनी में एक-दूसरे से सटे मकानों में भी आग फैल सकती थी और घर में रखे दो और सिलेंडर भी फट सकते थे, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल होता और अधिक जानमाल का नुकसान होता।

जलती बाइक ने दी आग को हवा
रुद्रपुर। प्रीत विहार में सिलेंडर के रिसाव से लगी आग पर शायद पहले ही काबू पाया जा सकता था लेकिन आग ने सिलेंडर से दो बाइकों को अपनी चपेट में लेने के बाद भीषण रूप ले लिया और इसी कारण मकान के तीनों कमरे और छत भी आग की चपेट में आ गये। 


विधायक ने बढ़ाया पीड़ितों का हौसला
रुद्रपुर। प्रीत विहार में लगी आग की सूचना मिलने पर विधायक राजकुमार ठुकराल भी वहां पहुंच गये इस दौरान जहां विधायक ने झुलसे नमोनारायण और गीता को अस्पताल पहुंचाया वहीं उनके परिवार के लोगों को भी ढांढस बंधाते रहे। इसके बाद विधायक घायलों का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने डाक्टरों से मरीजों को बेहतर उपचार देने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed