फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Brother-in-law and brother-in-law died due to collision between tractor-trolley laden with sand

Udham Singh Nagar News: रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से जीजा-साले की मौत

Mon, 18 Mar 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 18 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and brother-in-law died due to collision between tractor-trolley laden with sand
खटीमा उप जिला अस्पताल में घटना के बाद बदहवास परिजन। संवाद
खटीमा। कोतवाली क्षेत्र के आलावृद्धि गांव के पास सोमवार देर शाम रेता से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गईं। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है, जबकि चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

पचपेड़ा निवासी सचिन सिंह राणा (35) पुत्र जय सिंह राणा नौगवांनाथ स्थित अपनी ससुराल आए थे। शाम को वह अपने साले नौगवांनाथ निवासी सुरेश सिंह राणा (30) पुत्र दया शंकर के साथ बाइक से सब्जी लेने के लिए बघियाघाट गए थे।
विज्ञापन

देर शाम दोनों सब्जी लेकर नौगवांनाथ की ओर लौट रहे थे। तभी बघियाघाट-आलावृद्धि मार्ग पर रेता लेकर आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

108 एंबुलेंस से दोनों को खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नौगवांनाथ के ग्राम प्रधान मदन सिंह ने बताया कि उनका भतीजा सुरेश विवाहित था और पेंटर का काम करता था। जबकि उनका दामाद सचिन रुद्रपुर सिडकुल में नौकरी करता था। वह अपने पीछे पत्नी ज्योति और पांच साल की पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गए। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली दीया गांव से आ रही थी।
सीओ विमल रावत ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article