फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   bride and groom clashed in the middle of the wedding in rudrapur

बीच शादी में भिड़ गए दूल्हा और दुल्हन पक्ष: चार लोगों के फटे सिर; 14 लोग जख्मी...वापस लौटी बरात, जानिए वजह

Sat, 20 Apr 2024 09:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 20 Apr 2024 09:09 PM IST
सार

.Rudrapur: बरात में डीजे और शादी की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ दिए। जिसमें चार लोगों के सिर फट गए और दूल्हा सहित 14 लोग चोटिल हो गए। घटना से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। पढ़िए पूरा मामला...

विज्ञापन
bride and groom clashed in the middle of the wedding in rudrapur
rudrapur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर में बरात में डीजे और शादी की रस्म को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ दिए। जिसमें चार लोगों के सिर फट गए और दूल्हा सहित 14 लोग चोटिल हो गए। घटना से नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मामला पुलिस चौकी तक जा पहुंचा। दोनों पक्षों में समझाैते के बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविंद्रनगर निवासी एक महिला की बेटी का शुक्रवार की रात विवाह होना था। किच्छा की पंत कालोनी निवासी दूल्हा 70 लोगों के साथ बरात लेकर रात करीब दस बजे रवींद्रनगर पहुंचा था। वधु पक्ष ने बरातियों का स्वागत किया। रात में समय अधिक होने से डीजे बंद करने पर वर पक्ष के लोग नाराज हो गए और हंगामा काटने लगे। डीजे का मामला जैसे तैसे शांत हो गया। लेकिन विवाह से पहले आयोजित रस्म में वर और वधु पक्ष के बीच फिर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई और मारपीट हो गई। जिससे विवाह में अफरा तफरी मच गई। वधु पक्ष का आरोप है कि बरातियों ने मंडप तोड़ दिया। खानपान के सारे बर्तन फेंक दिए और टेंट भी तहस नहस कर डाला। मारपीट में वधु पक्ष के आशीष, कपिल, मिलन समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए। वर पक्ष से दूल्हा शनी सागर, उसके भाई पवन, राकेश, मुकेश, रिक्की, बहन कविता, सुनीता, चचेरे भाई राजन, राजा, सुमित, प्रदीप और मौसेरा भाई दीपक को चोटें लगीं थी।
विज्ञापन


ये पढ़ें- मां ने कबूला जुर्म: आठ साल की बेटी को दी ऐसी यातनाएं, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे; कत्ल की वजह भी बताई
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर आवास विकास चौकी प्रभारी अरविंद बहुगुणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया। इधर, शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद वर पक्ष बिना दुल्हन के बैरंग लौट गए।

संविदा का रोडवेज चालक बीच-बचाव में घायल
बरात में मारपीट के दौरान बीच-बचाव को आया हल्द्वानी डिपो का संविदा चालक भी घायल हो गया। रविंद्रनगर निवासी विशाल वर्मा हल्द्वानी डिपो में रोडवेज बस का चालक है। शुक्रवार की रात रविंद्रनगर में आयोजित विवाह समारोह में उसका साथी हल्द्वानी डिपो में रोडवेज बस का चालक चंदन आर्या भी किच्छा से बरातियों में शामिल था। विशाल चंदन से मिलने के साथ विवाह समारोह पहुंचा तो वहां मारपीट होने लगी। यह देख विशाल बीच-बीच कराने लगा। जिसमें उसका सिर फट गया। उसने अस्पताल में जाकर इलाज कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed