{"_id":"56eaff7c4f1c1b64208b4997","slug":"branded-names-being-sold-fake-products-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":" ब्रांडेड नामों से बिक रहे नकली उत्पाद पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रांडेड नामों से बिक रहे नकली उत्पाद पकड़े
ऊधम सिंह नगर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
नकली टूल्लू पंप
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नामी गिरामी कंपनियों के नाम से बेचे जा रहे नकली उत्पाद का मामला सामने आने पर चंडीगढ़ की एक कंपनी ने तीन इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर पुलिस के साथ छापामारी अभियान चलाकर करीब सात लाख रुपये का नकली माल पकड़ा और तीन दुकानदारों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ की स्पीड नेटवर्किंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर रमेश दत्ता के नेतृत्व में एक टीम ने पुलिस के साथ मिलकर कुंडेश्वरी रोड जसपुर खुर्द स्थित आनंद इलेक्ट्रिकल्स, विमल इंटरप्राइजेज में छापा मारा। टीम ने आनंद इलेक्ट्रिकल्स से बजाज कंपनी के नाम से बेची जा रही आयरन प्रेस, एटजेस्ट फैन तथा विमल इंटरप्राइजेज से बजाज कंपनी के नकली मोनो ब्लॉक पंप बरामद किए।
विज्ञापन
इसके बाद टीम ने बाजपुर रोड स्थित विनायक मोटर फैक्ट्री पर छापा मारकर वहां से नेशनल कंपनी के टैग लगे पंप बरामद किए। टीम ने तीनों दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। स्पीड नेटवर्किंग प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रमेश दत्ता ने बताया कंपनी के पास सूचना थी कि बजाज इलेक्ट्रिकल्स और इफमा के रजिस्टर्ड ब्रांड के नकली उत्पाद काशीपुर में बेचे और बनाए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद करीब 10 दिन पहले जांच कराई गई।
विज्ञापन
मामला सही पाने पर कंपनी द्वारा फर्जी ग्राहक भेजे गए और उत्पाद खरीदने की डील की गई। इस बीच ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी से भी छापामारी कार्रवाई के लिए पुलिस का सहयोग मांगा गया। बृहस्पतिवार को माल की डिलीवरी लेने के दौरान छापामार कार्रवाई की गई।
जिसमें आनंद इलेक्ट्रिकल्स से बजाज टैग लगी नकली आयरन प्रेस व एटजेस्ट फैन, विमल इंटरप्राइजेज से बजाज की मोनो ब्लॉक पंप तथा विनायक मोटर फैक्ट्री से नेशनल कंपनी के टैग लगी मोटर बरामद की गई। उन्होंने बताया कि बरामद माल की कीमत करीब सात लाख रुपये है। इधर कोतवाल रतन लाल आर्या ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। टीम में रचना कपूर, मनीष जिंदल आदि थे।
छापेमार कार्रवाई से व्यापारियों में रोष
काशीपुर। बृहस्पतिवार को जब टीम ने तीनों दुकानों में छापा मारा तो आसपास के इलेक्ट्रानिक्स के दुकानदारों में खलबली मच गई। हिरासत में लिए तीनों दुकानदारों के पक्ष में कई दुकानदार व व्यापारी कोतवाली आ धमके। उन्होंने चडीगढ़ की टीम द्वारा की गई कार्रवाई पर रोष व्यक्त करते हुए इसे गलत बताया। दुकानदारों ने कहा कि दुकानदारों ने किसी भी कंपनी के टैग का दुरुपयोग नहीं किया है। बताया जाता है कि हिरासत में लिया गया एक दुकानदार एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता का रिश्तेदार है।
कंपनी देखती है लीगल कार्य
काशीपुर। चडीगढ़ से आई स्पीड नेटवर्किंग कंपनी बजाज और इलेक्ट्रिकल्स गुड्स (आईएफएमए) का लीगल काम देखती है। कंपनी के ही एक कर्मचारी ने पूरी जांच कर कंपनी को नकली माल बेचने की जानकारी दी। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की। इसी कर्मचारी द्वारा कोतवाली में तहरीर सौंपी गई है।