फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Book Bank in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: नहीं पहुंचीं किताबें, बुक बैंक से पढ़ रहे बच्चे

Wed, 12 Apr 2023 12:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 12 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Book Bank in Rudrapur
गदरपुर में उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते भाजपाई।
रुद्रपुर। नए शिक्षा सत्र के दो सप्ताह बीतने जा रहे हैं लेकिन अभी तक स्कूल में नई पुस्तकें नहीं मिली हैं। स्कूली बच्चे बुक बैंक की पुरानी पुस्तकों से पढ़ रहे हैं। इस साल नई शिक्षा नीति के तहत नया पाठ्यक्रम पढ़ाया जाना है। इस कारण बच्चों के साथ ही अध्यापक भी असमंजस की स्थिति में हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। सरकार की ओर से इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू कर दी गई है। इसके तहत सभी स्कूल में नई शिक्षा नीति के अनुसार पाठ्यक्रम पढ़ाया जाना है लेकिन अभी तक स्कूलों में नई पुस्तकें नहीं पहुंचने के कारण बच्चे नया पाठ्यक्रम नहीं पढ़ पा रहे हैं। बच्चों को बुक बैंक की पुस्तकों से पढ़ाया जा रहा है, लेकिन इन पुस्तकों का पाठ्यक्रम पुराना है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या कहते हैं कि नई शिक्षा नीति की पुस्तकों के एक पखवाड़े के भीतर मिलने की पूरी उम्मीद है, तब बच्चों को स्कूलों में बनाए गए बुक बैंक की पुस्तकों से पढ़ाया जा रहा है। शिक्षा सत्र समाप्त होने के बाद बच्चे अपनी पुस्तकें स्कूल के बुक बैंक में जमा कर देते हैं। इन पुस्तकों से उस कक्षा में प्रवेश लेने वाले दूसरे बच्चों को दिया जाता है। इस वर्ष नई शिक्षा नीति से पढ़ाया जाना है, जिस कारण नई पुस्तकों में पाठ्यक्रम भी नया होगा। नई पुस्तकें मिलते ही इन्हें ब्लॉक स्तर से संबंधित स्कूलों के लिए बच्चों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



निजी प्रकाशकों की किताबें लगाने वाले स्कूलों पर हो कार्यवाही

गदरपुर। निजी प्रकाशकों की किताबें लगाने वाले मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को कार्यालय प्रभारी रवि पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के कार्यकाल में मान्यता प्राप्त स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों को प्राथमिकता से लागू किया गया था। वर्तमान में निजी प्रकाशक शिक्षा व्यवस्था पर हावी हैं। उन्होंने चिह्नित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उप शिक्षा अधिकारी भास्करानंद पांडेय ने बताया कि गदरपुर क्षेत्र को बराखेड़ा, गोविंदपुर और आनंद खेड़ा संकुलों में विभाजित कर टीम बनाकर कार्यवाही की जा रही है। वहां किशोर कुमार, उमेश गुप्ता, दीपक तागरा, विपिन रस्तोगी, राकेश कुमार, सचिन पाल, हैप्पी कारीगर, मुकेश चावला आदि मौजूद थे।


डीईओ ने स्कूलों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन का लिया जायजा

खटीमा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने राजकीय आश्रम पद्वति विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय चारूबेटा, प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल हल्दी पचपेड़ा सहित अन्य विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।

डीईओ रमेश चंद्र आर्य ने विद्यालयों की साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन, पढ़ाई के स्तर का अवलोकन किया। इस दौरान सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या का जायजा लेते हुए छात्र संख्या बढ़ाने और अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को हरसंभव शासकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी निर्देश भी दिए। अधिकारियों ने इस दौरान कुछ अभिभावकों से भी वार्ता की। वहां बीईओ डीएस राजपूत समेत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed