फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Boiling oil poured on the young shopkeeper

दुकानदार ने युवकों पर खौलता तेल डाला

Tue, 09 Feb 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ काशीपुर। Updated Tue, 09 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
चार दिन पहले किला मोहल्ला में समोसे बनाने वाले दुकानदार का दो युवकों से झगड़ा हो गया। उसने युवकों पर खौलता तेल डाल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद दुकानदार ने पुलिस को लूट की तहरीर दी। पुलिस ने भी बिना जांच पड़ताल के उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। युवाओं ने तहरीर दी तो उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। दोनों युवक सरकारी अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती हैं।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में भर्ती नजम (18) पुत्र मदर हुसैन निवासी अल्ली खां, सुहेल (19) पुत्र मतीन अहमद निवासी खालसा मोहल्ला खौलते तेल से झुलस गए। दोनों ने बताया कि वह बारात मेें ठेली लगाते हैं। बरात चढ़ने वाली थी उनको जल्दी थी। किसी बात पर उनकी दुकानदार से बोलचाल हुई तो दुकानदार के पुत्र ने कड़ाई के छन्नी से उन पर गर्म तेल फेंक दिया। दुकानदार ने जग से तेल निकाल कर उनके ऊपर डाल दिया।

विज्ञापन


उनके झुलसने पर लोगों ने उनको सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। दुकानदार ने खुद को बचाने के लिए लूट का नाटक किया। पुलिस में लूट की शिकायत की। उनके परिजन जब रिपोर्ट लिखाने गए तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट नही दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed