फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   body of a man was found hanging from a noose on an electricity tower in rudrapur

Udham Singh Nagar News: बिजली टावर पर युवक का शव फंदे से लटका मिला, भीड़ जमा; भाई ने की पहचान

Sat, 26 Apr 2025 10:58 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 26 Apr 2025 10:58 AM IST
सार

सिडकुल में हाईटेंशन लाइन के बिजली टावर में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव को फंदे पर लटका देख वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान मछली बाजार ट्रांजिट कैंप निवासी विद्या राम ने अपने बड़े भाई प्रेम (25) के रूप में की।

विज्ञापन
body of a man was found hanging from a noose on an electricity tower in rudrapur
रुद्रपुर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल मौके पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर के सिडकुल में हाईटेंशन लाइन के बिजली टावर में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव को फंदे पर लटका देख वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी इंचार्ज जीडी भट्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। मृतक की पहचान मछली बाजार ट्रांजिट कैंप निवासी विद्या राम ने अपने बड़े भाई प्रेम (25) के रूप में की। दोनों भाई सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करते थे और किराए के कमरे में रहते थे।

विज्ञापन


वे मूल रूप से रामपुर जिले के रहने वाले हैं। मृतक रात में कमरे में नहीं आया था। विद्या राम ने बताया कि भाई कमरे में ही रहता था। उसने अनहोनी का अंदेशा जताया है। सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे और मृतक के भाई को सांत्वना दी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed