{"_id":"655903580c10ed31720b3346","slug":"board-meeting-of-jaspur-palika-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-4757-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे लगेगी तिरंगी लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे लगेगी तिरंगी लाइट
Sun, 19 Nov 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
जसपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पालिका अध्यक्ष एवं सभासद। संवाद
जसपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक के एजेंडे में शामिल तिरंगी लाइट लगाने और नकल की फीस पांच गुना बढ़ाने समेत सभी छह प्रस्तावों को सभासदों ने आम सहमति से पारित किया जबकि पालिका अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्ताव रखने के प्रयास पर सभासदों ने हंगामा कर दिया। इस कारण अन्य प्रस्ताव पारित नहीं हो सके।
पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम की अध्यक्षता में शनिवार को पालिका सभागार में बोर्ड बैठक हुई। इसमें ईओ शाहिद अली ने पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि करा एजेंडे में शामिल तिरंगी लाइट लगाने और नगर पालिका से जारी नकल के शुल्क बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पढ़कर सुनाए।
सदस्यों ने नगर के हर वार्ड में कराए गए विकास और निर्माण कार्यों, वित्तीय वर्ष 2023-24 में कराए गए सभी कार्यों की स्वीकृति नगर पालिका अधिनियम की धारा 96 के तहत प्रदान करने का प्रस्ताव पारित किया। पालिका से जारी साधारण नकल की फीस दस रुपये के बजाय 50 रुपये और अर्जेंट नकल की फीस 20 रुपये से बढ़ाकर सौ रुपये करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
पालिका की पांच दुकानों की नीलामी 51,24,000 रुपये में करने का अनुमोदन किया गया। पालिका बोर्ड ने पांच सौ विद्युत पोल पर तिरंगी लाइट लगाने का प्रस्ताव पारित किया। सभासद सुधीर बिश्नोई ने बताया कि यह लाइट एनएच समेत जीजीआईसी, अस्पताल रोड, पंडित पूर्णानंद तिवारी इंटर कॉलेज रोड आदि क्षेत्रों में भी लगाई जाएगी।
अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्ताव लाने पर सभासदों ने हंगामा कर किसी भी प्रस्ताव को पारित करने से मना दिया। बैठक में सभासद नीरज कुमार, रूपा देवी, कमल कश्यप, राजरानी, जाकिर हुसैन, सुभाष शर्मा, नफीसा बानो, मेहनाज बेगम, शमा परवीन, मो. दानिश आदि रहे।