फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   blood donation.

कांस्टेबल की याद में डीआईजी सहित 346 ने किया रक्तदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
blood donation.
रुद्रपुर सिडकुल में रक्तदान करते डीआईजी नीलेश आनंद भरणे। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। एसटीएफ में तैनात रहे दिवंगत कांस्टेबल प्रमोद रौतेला की याद में पुलिस कर्मियों व सिडकुल के उद्यमियों ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शिविर में डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे समेत 346 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के गांव कफड़ा निवासी प्रमोद रौतेला वर्ष 2001 में उत्तराखंड पुलिस में भर्ती हुए थे। दूसरों की मदद करने के उनके जुनून ने बड़े स्तर पर लोगों को अपना कायल बना लिया था। बीते 13 जून को हार्टअटैक से एसटीएफ में कार्यरत प्रमोद रौतेला का निधन हो गया। अपने साथी को श्रद्धांजलि देने के लिए कांस्टेबल के साथ ही एसआई, निरीक्षक व आईपीएस अधिकारियों ने बैठक की।
विज्ञापन

तय किया गया कि रक्तदान शिविर के माध्यम से दिवंगत प्रमोद रौतेला को श्रद्धांजलि दी जाएगी। सोमवार को सिडकुल चौक के पास रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डीआईजी नीलेश आनंद भरणे समेत 346 लोगों ने रक्तदान किया। रौतेला की याद में भंडारे का भी आयोजन किया गया था। पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आलोक उप्रेती ने बताया कि रक्तदान सबसे अच्छी श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दिवंगत प्रमोद की पत्नी किरन रौतेला, बड़े भाई राजेंद्र, उनकी माता, विधायक शिव अरोरा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, उद्यमी श्रीकर सिन्हा, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिवाकर पांडे, भाजपा नेता योगेश वर्मा, डीआईजी गढ़वाल करन सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अभय सिंह, सीओ साइबर पूर्णिमा गर्ग, साइबर थाना इंस्पेक्टर ललित जोशी, संयुक्त निदेश अभियोजन डीएस जंगपांगी, मनोज रतूड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed