{"_id":"616dcf86e3c451214d38cbd6","slug":"bjp-will-won-election-in-2022-rudrapur-news-hld441829434","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी - अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी - अजय
विज्ञापन
दिनेशपुर में भाजपा प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते सांसद अजय भट्ट।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनेशपुर। विधानसभा स्तरीय और प्रबुद्ध जन सम्मेलन में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री और सांसद अजय भट्ट ने केंद्र व राज्य की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा राज्य में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
सोमवार शाम भारी बारिश के बीच नगर पंचायत सभागार में आयोजित सम्मेलन में गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया। मुख्य वक्ता सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
किसानों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन कुछ लोग किसानों को भड़का रहे हैं। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि राज्य में खेलकूद को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश को खेल प्रदेश बनाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता हरबंस छाबड़ा और संचालन सतीश चुघ ने किया। वहां पार्टी के जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट गदरपुर मंडी समिति के अध्यक्ष सुभाष गुंबर, मंडल अध्यक्ष अनादि मंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार, गूलरभोज नगर पंचायत की अध्यक्ष अनीता दुबे, चंद्रकांत मंडल, हिमांशु सरकार, रविंद्र बजाज, सुनीला मिस्त्री, राकेश भुड्डी, अतुल पांडे, खड़क सिंह कार्की, नारायण शाह, संतोष गुप्ता थे।
विज्ञापन
---
निजी स्वार्थों के पार्टी में आते रहते हैं दूसरे दलों के लोग
दिनेशपुर। सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अन्य दलों के लोग तो अपने निजी स्वार्थ के लिए पार्टी में आते-जाते रहते हैं, लेकिन भाजपा का सच्चा सिपाही कभी टस से मस नहीं होता। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे को गदरपुर सीट से दोगुने मतों से जिताने की अपील कर गदरपुर विधानसभा सीट पर टिकट के लिए फैलाई जा रही सभी भ्रांतियों को सिरे से खारिज कर दिया। संवाद