{"_id":"5bd4bafabdec2269612ac886","slug":"bjp-leader-shot-dead-in-seven-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता से मारपीट मामले में सात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता से मारपीट मामले में सात पर केस
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पखवाड़े भर पूर्व मेट्रोपॉलिस सिटी निवासी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में हुई भाजपा नेता की पिटाई के मामले में पुलिस ने महिला समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन
अक्तूबर में रुद्रपुर के मेट्रोपॉलिस सिटी निवासी भाजपा नेता अश्वनी अरोरा पर कुछ लोगों ने एक महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया। इस महिला ने अश्वनी की पिटाई भी की थी जिसका वीडियो भी वायल किया गया। मामला संज्ञान में आने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने अश्वनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
विज्ञापन
इसके कुछ दिन बाद अश्वनी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कहा था कि मेट्रोपॉलिस सिटी निवासी विक्रांत फुटेला, देवेंद्र शाही, अनिल यादव, अवतार सिंह, संजय सिंह, हरिंद्र राय और कुछ अन्य लोगों ने महिला के साथ मिलकर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा और उनके साथ मारपीट कर वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
अश्विनी का आरोप है कि महिला खुद को आईपीएस अधिकारी की पत्नी बताती थी, जो झूठ है। एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय ने बताया कि अश्विनी की तहरीर पर सिडकुल चौकी में महिला, देवेंद्र शाही, विक्रांत फुटेला, अनिल यादव, अवतार सिंह, संजय सिंह, हरिंद्र राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।