फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike rider dies after being hit by tractor-trolley in kashipur

Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत, ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था बिजली कर्मी

Tue, 07 Jan 2025 05:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 07 Jan 2025 05:29 PM IST
सार

ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार बिजली कर्मी की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor-trolley in kashipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार बिजली कर्मी की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

गांव देवीपुरा मालधन-4 तहसील रामनगर जिला नैनीताल निवासी बृजेश कुमार (31) पुत्र गुंसाई राम गढ़ीनेगी स्थित ऊर्जा निगम के सब स्टेशन बिजलीघर गढ़ीनेगी में उप संस्थान परिचालक के पद पर कार्यरत था। सोमवार की देर शाम वह ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर लौट रहा था।

विज्ञापन

इसी दौरान गढ़ीनेगी स्थित जंगलात चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई योगेश ने बताया कि वह अविवाहित था और तीन भाई में दूसरे नंबर पर था। एक भाई सुंदरलाल है। वह लगभग छह साल से ऊर्जा निगम में कार्यरत था। घटना की अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed