फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Best Stall of Balaji Factory Sitarganj

बालाजी फैक्टरी के स्टॉल को मिला सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Best Stall of Balaji Factory Sitarganj
पंतनगर में बालाजी एक्शन कंपनी को पुरस्कार देते अतिथि। संवाद - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर में 112वें अखिल भारतीय चार दिवसीय किसान मेले में क्लोनल प्लांट एवं उत्पाद से संबंधित स्टॉल लगाने पर बालाजी एक्शन बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड (एक्शन टेसा) कंपनी विश्वविद्यालय कमेटी की ओर से प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान कंपनी अधिकारियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

मेले के शुभारंभ पर प्रथम दिवस 17 अक्तूबर को कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक जैन ने स्टॉल का उद्घाटन किया था। स्टॉल पर कई किसानों ने भागीदारी की थी। किसान बंधु एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक्शन की टीम से क्लोनल प्लांट एवं उत्पादों की जानकारी ली और सुझाव, अनुभव आदि भी साझा किए। कंपनी ने प्रोजेक्टर पर वीडियो के जरिये क्लोनल प्लांट को लगाने से किसानों को अधिक आय के गुर समझाए। कंपनी की ओर से किसानों को उपहार दिए गए। मेले में एक्शन परिवार के स्टॉल का अवलोकन करने के बाद मेला कमेटी की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार दिया गया। प्रबंध निदेशक जैन ने कहा कि कंपनी इस तरह के मेले या कार्यक्रमों में आगे भी हिस्सा लेती रहेगी। कृषि प्रधान क्षेत्रों में भी कार्यक्रम किए जाएंगे। वहां फैक्टरी के अध्यक्ष एके सिंह, राजेश्वर नायर, रघुवंश, विनोद विबयान, सतेंद्र शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed