{"_id":"6ab975a1c0137894240f83d2","slug":"banks-open-on-sunday-business-operations-to-be-affected-for-three-days-starting-today-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-147666-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रविवार को खुले बैंक, आज से तीन दिन प्रभावित होगा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रविवार को खुले बैंक, आज से तीन दिन प्रभावित होगा कारोबार
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। सोमवार (आज) से तीन दिन तक बैंकिंग व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने अपनी मांगों को लेकर देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। हालांकि बैंकर्स ने लोगों की परेशानी को कम करने के लिए रविवार को बैंक खोलकर कामकाज निपटाया।
रविवार को बैंक खुलने से शाखाओं में सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोग चेक क्लीयरेंस, नकद निकासी और जमा करने के लिए लाइन में लगे दिखे। बैंक यूनियंस के क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार ने बताया कि लगातार तीन दिन बैंक बंद होने से जनपद में करीब 600 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होगा। एटीएम में कैश की किल्लत भी हो सकती है। सरकारी लेनदेन, एलसी, आरटीजीएस और चेक क्लीयरिंग का काम भी ठप रहेगा। इसका सीधा असर व्यापारियों और आम लोगों पर पड़ेगा। यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि यह हड़ताल राष्ट्रव्यापी है, इसलिए निजी बैंकों में भी कामकाज प्रभावित हो सकता है। हालांकि अवकाश के दिन बैंक खुलने से कारोबारियों, व्यापारियों और ग्राहकों को अपने जरूरी कार्य निपटाने में काफी मदद मिली।