{"_id":"694aedae3ba75f9bab0b36b3","slug":"bank-employee-writhed-on-the-road-someone-stole-gold-chain-and-ring-from-his-neck-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-134743-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बैंक कर्मी सड़क पर तड़पता रहा, गले से सोने की चेन व अंगूठी निकाल ले गया कोई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बैंक कर्मी सड़क पर तड़पता रहा, गले से सोने की चेन व अंगूठी निकाल ले गया कोई
Wed, 24 Dec 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। सड़क हादसे में बैंक कर्मी घायल होकर तड़पता रहा। एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन जान नहीं बच सकी। बैंक कर्मी के घायल होने का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने उसके गले से सोने की चेन, हाथ से अंगूठी व जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। मृतक की दो महीने बाद शादी होनी थी। उसकी मौत से परिजनों में मातम पसरा है।
मूलरूप से शाहजहांपुर उत्तरप्रदेश निवासी 30 वर्षीय सारांश भारद्वाज यहां कौशल्या फेस दो में किराये पर रहते थे। वह एक प्राइवेट बैंक में काम करते थे। 21 दिसंबर की सुबह गांव में मकान का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। सारांश भारद्वाज स्कूटी से ठेकेदार को पेमेंट करने गया था। जहां से वापस लौटते समय टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर वह सड़क हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर हाईवे एंबुलेंस उसे जिला अस्पताल ले आई। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे तो देखा कि सारांश के गले में पड़ी दो तोले सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी और पर्स में रखे 20 हजार रुपये की नगदी गायब थी। परिवार का कहना था कि सारांश सोने की चेन व अंगूठी -नगदी लेकर घर से निकला था। हादसे के वक्त बेहद गंभीर स्थिति थी। जिसका फायदा उठाते हुए अज्ञात लोगों ने उसका सामान लूट लिया। दो माह बाद युवक की शादी होने वाली थी। मृतक के भाई शशांक भारद्वाज ने लालपुर चौकी प्रभारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ बीएस धोनी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।