फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Badminton Event

बैडमिंटन में ग्रीनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल ने लहराया परचम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Badminton Event
शक्तिफार्म में आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट में शॉट लगाता खिलाड़ी। - फोटो : SITARGANJ
शक्तिफार्म। ग्रीनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रबंधक नवीन जोशी और खेल प्रशिक्षक रामअवतार गुप्ता ने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के तीनों वर्गों में सभी स्पर्धा जीतकर ग्रीनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल अव्वल रहा। विजेता खिलाड़ी तीन सितंबर को रुद्रपुर स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में राइंका गुरुग्राम, राइंका रुदपुर, राइंका सितारगंज, गुरुनानक इंटर कॉलेज नानकमत्ता और मेजबान ग्रीनवर्ल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। सीनियर बालक वर्ग के एकल फाइनल मुकाबले में ग्रीनवर्ल्ड के शोभित मंडल ने गुरुग्राम के धनंजय मंडल को 25-16, जूनियर वर्ग के एकल मुकाबले में ग्रीनवर्ल्ड के उमेश शर्मा ने गुरुग्राम के प्रसनजीत को 21-18, सब जूनियर के एकल मुकाबले में ग्रीनवर्ल्ड के वंश भक्त ने गुरुग्राम के मोहित सरकार को 21-15 से परास्त किया। सीनियर बालिका वर्ग के एकल मुकाबले में रिया भक्त और डबल्स में ग्रीनवर्ल्ड के रिया भक्त और प्रगति साहनी ने जीत हासिल की। समीर सना और प्रकाश बोरा ने निर्णायक और त्रिलोचन जोशी एवं वंदना गाइन ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed