फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Automotive Training to Javahar Navoday Schools

Udham Singh Nagar News: नवोदय के छात्रों को ऑटोमोटिव का प्रशिक्षण देगी टाटा मोटर्स

Sun, 16 Jul 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 16 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Automotive Training to Javahar Navoday Schools
पंतनगर। टाटा मोटर्स कंपनी जवाहर नवोदय विद्यालय के सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत ऑटोमोटिव का व्यावहारिक कौशल और औद्योगिक अनुभव प्रदान करेगी। इसके लिए उत्तराखंड सहित सात राज्यों के 25 विद्यालयों का चयन कर कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत अब तक 25000 छात्रों को प्रशिक्षित दिया जा चुका है। इस साल 5000 छात्रों को प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य है। टाटा मोटर्स की पूजा ने बताया कि इसका पाठ्यक्रम और प्रयोगशाला की व्यवस्था को सीबीएसई के दिशा निर्देशों और टाटा मोटर्स टीम के सुझावों के अनुसार डिजाइन किया गया है। टाटा मोटर्स ने 25 नवोदय विद्यालयों में आवश्यक ‘ऑटोमोटिव स्किल लैब’ का निर्माण किया और इन व्यावसायिक विषयों को पढ़ाने वाले प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया। यह प्रशिक्षण जमशेदपुर में कारखाने में दिया गया। व्यावसायिक ऑटोमोटिव कुशलताओं के साथ अपने स्कूल की पढ़ाई समाप्त करने के बाद ये छात्र मेकेट्रोनिक्स में डिप्लोमा का विकल्प चुन सकते हैं, जिसका पूरा खर्च टाटा मोटर्स उठाएगा। विद्यार्थियों को टीएमएल फैक्ट्री में कंपनी की ओर से स्टाइपेंड के साथ कार्य करने का अनुभव प्राप्त होगा। सीएसआर हेड विनोद कुलकर्णी के बताया कि देश के युवाओं के जीवन को समृद्ध बनाने के लिए वह वचनबद्ध हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed