फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Attack on Stone Crusher Owner

स्टोन क्रशर स्वामी पर हमला

Mon, 28 Jan 2019 12:25 AM IST
विपिन कुमार अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Published by: विपिन कुमार Updated Mon, 28 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन

बिना रॉयल्टी माल लेने से इनकार करने पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने एक स्टोन क्रशर मालिक और उनके कर्मचारियों से मारपीट की। जान बचाने के लिए क्रशर मालिक ने एक राउंड फायरिंग की। सूचना मिलने पर आईटीआई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई लेकिन तब तक सभी फरार हो गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन


चैती फार्म निवासी संदीप सिंह का मुकंदपुर में देवभूमि स्टोन क्रशर है। संदीप ने आईटीआई थाने में तहरीर देकर कहा कि 26 जनवरी की सुबह वह क्रशर में बैठे थे। तभी मुकंदपुर निवासी जसपाल सिंह उर्फ पाल्ली, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र सिंह आरबीएम लेकर आए। क्रशर के कर्मचारी मलकीत सिंह ने आरबीएम की रॉयल्टी मांगी तो इन लोगों ने मना कर दिया। मलकीत सिंह ने बिना रॉयल्टी अवैध माल लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


इस पर इन लोगों ने उसके साथ धक्कामुक्की की, तीनों गाली गलौच करते हुए वहां से चले गए। संदीप सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद तीनों दोबारा अपने साथी राम सिंह, प्रमोद सिंह, त्रिलोक सिंह, चिम्मन सिंह व कुछ अन्य लोगों लेकर आ धमके। उन्होंने कर्मचारी मलकीत सिंह और गुरजीत सिंह के साथ मारपीट कर धारधार हथियारों से हमला कर दिया। कर्मचारियों के साथ मारपीट होता देख वह बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने और उनके कर्मचारियों ने दफ्तर में घुसकर जान बचाई। इस दौरान आरोपियों ने दरवाजे और खिड़कियों पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इसके बाद आरोपी छत पर चढ़ गए तो संदीप ने जान बचाने के लिए लाइसेंसी पिस्टल से एक राउंड फायर किया। इस पर वह सभी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

संदीप की तहरीर पर पुलिस ने जसपाल सिंह उर्फ पाल्ली, लक्ष्मण सिंह, सुरेंद्र सिंह उर्फ सिरंदी, राम सिंह, प्रमोद सिंह, त्रिलोक सिंह, चिम्मन सिंह के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आईटीआई थाना एसओ कुलदीप सिंह अधिकारी ने बताया कि क्रशर में मारपीट और हंगामे की सूचना पर जब वह घटनास्थल पहुंचे तो सभी आरोपी फरार हो गए थे।


उन्होंने बताया कि पुलिस ने लक्ष्मण सिंह, जसपाल सिंह, त्रिलोक सिंह और चिम्मन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके वाहन भी सीज किए हैं। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातर दबिशें दी जा रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed