{"_id":"62bb39ffd46fe25e167855ce","slug":"asha-s-dimand-for-minimum-salery-kashipur-news-hld4673718186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार कर रही है आशा वर्कर्स का खुला शोषण : बोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार कर रही है आशा वर्कर्स का खुला शोषण : बोरा
विज्ञापन
बाजपुर में बैठक करते अनुसूचित जाति शोषित वर्ग उत्थान समिति के कार्यकर्ता।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में आशाओं को न्यूनतम वेतन, आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग का स्थायी कर्मचारी घोषित करने, सामाजिक सुरक्षा आदि मांगों को प्रमुखता से रखा गया।
मंगलवार को राम भवन धर्मशाला में आयोजित सम्मेलन में ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसलिंग ऑफ ट्रेड यूनियन (एक्टू) के प्रदेश महामंत्री केके बोरा ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपनी लगन और मेहनत के बल पर बेहतर काम कर रही है। इसके बाद भी आशा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसलिए आशा कार्यकर्ताओं को डब्ल्यूएचओ ने सम्मानित किया।
यूनियन के प्रदेश महामंत्री डॉ. कैलाश पांडेय ने कहा कि आशाओं को शुरू में मातृ शिशु सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के सारे अभियान और सर्वे आशा कार्यकर्ताओं की ओर से ही संचालित किए जा रहे हैं। कोरोना काल की लड़ाई में आशा कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा।
विज्ञापन
सम्मेलन में यूनियन की जिलाध्यक्ष ममता पानू, प्रदेश उपाध्यक्ष रीता कश्यप, जिला सचिव कुलविंदर कौर, जसपुर ब्लॉक अध्यक्ष बबीता कश्यप, रेखा, अन्नू, ज्योति, पूजा शर्मा, रेखा यादव, अर्चना शर्मा, सरोज आदि मौजूद रहीं। संवाद
अन्नू अध्यक्ष, ज्योति सचिव बनीं
बाजपुर। आशा ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन में 15 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें अन्नू ब्लॉक अध्यक्ष, रेखा यादव उपाध्यक्ष, ज्योति सचिव, पूजा शर्मा कोषाध्यक्ष, शहनाज उप सचिव चुनी गईं। यूनियन की जिलाध्यक्ष ममता पानू ने कहा कि संगठन और संघर्ष के बल पर ही आशाएं सरकार से अपना हक हासिल कर सकती हैं। इसलिए जिले के सभी ब्लॉकों में सम्मेलनों का आयोजन कर यूनियन को मजबूत किया जाएगा। संवाद