फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Asha Protested

विधानसभा में उठाई जाएं आशाओं की मांगें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Asha Protested
रुद्रपुर जिला अस्पताल में धरने पर बैठीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/खटीमा/बाजपुर। 12 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को 22वें दिन भी आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर रहीं। आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों को विधानसभा के मानसून सत्र में उठाया जाए।
विज्ञापन

रुद्रपुर जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की घोर उपेक्षा के चलते आशा आंदोलन लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। हड़ताल के 22वें दिन भी सरकार ने उनकी मांगों पर कोई लिखित आश्वासन नहीं दिया है। देहरादून में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। सभी विधायक आशाओं के आर्थिक शोषण का सवाल विधानसभा में उठाएं और आशाओं को मासिक वेतन फिक्स करने की मांग करें। इस संबंध में विधायकों को मांगपत्र दिया गया है। वहां पर ममता पानू, प्रेमा थापा, गीता गोस्वामी, प्रिया कश्यप, जानकी देवी, कुसमलता आदि थीं। इधर, खटीमा के नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट पर हुए प्रदर्शन में यूनियन अध्यक्ष केशवी, अनीता बिष्ट, हीरा बिष्ट, चंद्रकला देवी, सुनीता बोरा, नीतू राणा, हेमलता, कमला, मुन्नी आदि थीं। वहीं, बाजपुर में यूनियन की प्रांतीय उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने कहा कि यूनियन की तरफ से पक्ष और विपक्ष के विधायकों को अपनी मांगें बताई गई हैं। विधायकों ने विधानसभा सत्र में उनकी बात को रखने का वादा किया है। यदि वादाखिलाफी की गई तो क्षेत्र में आने पर विधायकों से जवाबतलब किया जाएगा। वहां रेखा, रजनी देवी, अनीता, भावना, पूजा शर्मा, ज्योति, सरोज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed