{"_id":"e3c4088684d6055a577521bb898be0eb","slug":"as-a-pilot-project-involving-bazpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर पायलट परियोजना के रूप में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर पायलट परियोजना के रूप में शामिल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
Updated Thu, 30 Jul 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत प्रदेश के अंदर बाजपुुर ब्लॉक को पायलट परियोजना केे रूप में शमिल किया गया है। एक अगस्त को ब्लॉक क्षेेत्र के चयनित बीस गांव में पहले चरण के तौर पर कक्षा तीन की पढ़ाई लोक शिक्षा केंद्रों पर शुरू हो जाएगी। उसके बाद कक्षा पांच और आठ की पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
लोक शिक्षा ब्लॉक समन्वयक जाकिर अली ने बताया कि योजना के अंतर्गत ब्लॉक क्षेत्र के गांव चकरपुर, नमूना, खंबारी, कनौरा, नरखेड़ा, जगन्नाथपुर, बांसखेड़ा, गुमसानी, हजीरा, बरहेनी, रम्पुराकाजी, बाजपुर गांव, हरसान, भीकमपुरी, महेशपुरा, गजरौला समेत बीस गांव को चयनित किया।
विज्ञापन
इन गांव में 600 लाभार्थियों का पंजीकरण हो चुका है। जाकिर के अनुसार लोक शिक्षा केंद्रों पर अक्षर ज्ञान ले चुके लाभार्थियों को समतुल्यता के तहत शिक्षा ग्रहण कराई जानी है।
विज्ञापन
लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात अनुदेशक लाभार्थियों के समय के अनुसार ही पढ़ाई कराएंगे। उसके बाद नियमानुसार परीक्षा दिलाई जाएगी। सभी अनुदेशकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। साथ ही सामग्री भी उपलब्ध कराई जा चुकी है।