{"_id":"682a34e312ab9175ef0e75ce","slug":"arya-samaj-election-kashipur-news-c-235-1-ksp1006-127176-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आर्य समाज के चुनाव में अतुल प्रधान और संजय मंत्री चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आर्य समाज के चुनाव में अतुल प्रधान और संजय मंत्री चयनित
Mon, 19 May 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 19 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
- रविवार को आर्य प्रतिनिधि के नियमानुसार संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया
काशीपुर। आर्य समाज काशीपुर वार्षिक चुनाव साप्ताहिक यज्ञ और सत्संग के बाद संपन्न हुआ। इस दौरान आर्य प्रतिनिधि सभा देहरादून के नियमानुसार सारी चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराया गया।
मोहल्ला लाहौरियान में रविवार को आर्य समाज काशीपुर का वर्ष 2025-26 का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से अतुल कुमार रस्तोगी प्रधान और संजय अग्रवाल मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपप्रधान पद पर अजय अग्रवाल, उप मंत्री पद पर मनोज कुमार विश्नोई, दूसरे उप मंत्री और प्रचार मंत्री पद पर विकल्प गुड़िया निर्वाचित घोषित किए गए।
कोषाध्यक्ष पद पर अमरीश गर्ग, आय व्यय निरीक्षक पद पर सुरेश चंद्र तिवारी, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर सुनील कुमार उपाध्याय, अधिष्ठाता आर्यवीर दल के लिए मयंक अग्रवाल और द्रोणसागर स्थित श्री मद्यानंद आश्रम के लिए वीरेंद्र कुमार चौहान का प्रबंधक पद पर चयन किया गया। कोई विरोध न होने के कारण सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आर्य समाज काशीपुर के पूर्व प्रधान प्रेम प्रकाश गुप्ता एवं सभासद शिवचरण विश्नोई को आर्य समाज काशीपुर का सर्वसम्मति से संरक्षक मनोनीत किया है। प्रेम प्रकाश गुप्ता ने उनके कार्यकाल में कार्य करने वाले सभी पदाधिकारी एवं सभासदों का आभार व्यक्त किया।