फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Apose of GST in Us Nagar

100 फीट का काला झंडा दिखाकर जीएसटी सर्वे का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Apose of GST in Us Nagar
रुद्रपुर के विधवानी मार्केट में जीएसटी सर्वे का विरोध करते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/गदरपुर/खटीमा। व्यापारियों ने मुख्य बाजार में 100 फीट का काला झंडा दिखाकर जीएसटी सर्वे का विरोध किया। इसके साथ ही हाथ में रिबन बांधकर काला दिवस मनाया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि सर्वे बंद होने तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विधवानी मार्केट में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय जुनेजा व महामंत्री हरीश अरोरा के नेतृत्व में कई व्यापारी एकत्र हुए। व्यापारियों ने कहा कि राज्यकर विभाग के अधिकारियों की ओर से निरीक्षण के दौरान बिक्री व स्टॉक का रिकॉर्ड मांगा जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों का विवरण भी दर्ज किया जा रहा है जबकि व्यापारी प्रत्येक माह बिक्री व स्टॉक का ब्योरा विभाग को जमा करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्यकर अधिकारी व्यापारियों को डराकर अनावश्यक रूप से टैक्स वसूली करना चाहते हैं, जिसका व्यापार मंडल विरोध करेगा। वहां व्यापार मंडल संयुक्त महामंत्री राजेश बंसल, राजकुमार सीकरी, प्राण ठक्कर, सुधीर वर्मा, विजय चिलाना, किशन कनोडिया, पवन गाबा, बलविंदर सिंह, मनोज छाबड़ा, विशाल हुड़िया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं गदरपुर में व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़ के नेतृत्व में व्यापारी नेहरू मार्केट में एकत्र हुए। उन्होंने बांह पर काला फीता बांधकर जीएसटी सर्वे का विरोध करते हुए नारेबाजी की। बाद में जीएसटी अधिकारियों का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजकुमार भुड्डी ने कहा कि जीएसटी सर्वे के नाम पर अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां व्यापार मंडल प्रदेश मंत्री अशोक छाबड़ा, नगर महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, लेखराज नागपाल, कृष्ण लाल सुधा, रमेश हुड़िया, विनोद बजाज, प्रदीप भुड्डी, विकास तनेजा, राकेश गुंबर, नितिन छाबड़ा, नवजोत गुलाटी, जुगल भुड्डी, राकेश बठला आदि मौजूद थे।

इधर खटीमा में व्यापार मंडल इकाई की ओर से मुख्य चौराहे पर सरकार का पुतला फूंककर जीएसटी सर्वे का विरोध किया गया। व्यापारियों ने चेेतावनी दी कि यदि व्यापारियों का जीएसटी सर्वे आदि के नाम पर उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में विभिन्न चरणों में आंदोलन किया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष महेश जोशी, जिला उपाध्यक्ष अनिल बत्रा, व्यापार मंडल महामंत्री हिमांशु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, नवीन सिंघल, नरेश गुप्ता, दिगंबर गुप्ता, मनोज वाधवा, विपिन गोयल, सुखदेव सिंह सोनू, विक्रम गुलाटी, अनिल अग्रवाल, विकास अग्रवाल, हर्ष बत्रा, कमल अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अरविंद गोयल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed