{"_id":"683615ef5ad0f9239a02207f","slug":"an-elderly-man-riding-a-bicycle-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-109677-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
Wed, 28 May 2025 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 28 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। गांव फलेय्या, पीलीभीत निवासी छोटे लाल (63) पुत्र जीवन लाल सोमवार को साइकिल से अपने घर से सितारगंज की ओर आ रहे थे। रास्ते में गांव सरकड़ा के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गए। उन्हें घटनास्थल के पास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं, मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन