{"_id":"642c726cecc81b774c0a5be4","slug":"amritpal-singh-wanted-rudrapur-news-c-8-1-103092-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh: खालिस्तानी अमृतपाल की तलाश तेज, पंजाब पुलिस ने मांगी ऊधमसिंह नगर पुलिस से मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Singh: खालिस्तानी अमृतपाल की तलाश तेज, पंजाब पुलिस ने मांगी ऊधमसिंह नगर पुलिस से मदद
Wed, 05 Apr 2023 04:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Updated Wed, 05 Apr 2023 04:29 PM IST
सार
वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल पिछले 17 दिनों से देश भर की पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बने खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का पता नहीं चल सका है। अमृतपाल को लेकर संवेदनशील माने जा रहे उधमसिंह नगर जिले में भी पुलिस इसको लेकर चौकस है। अब अमृतपाल की तलाश के लिए पंजाब पुलिस ने ऊधमसिंह नगर पुलिस से संपर्क साधा है। इसके अलावा दोनों राज्यों की पुलिस के बीच उसके ठिकानों को ले कर इनपुट का आदान-प्रदान हो रहा है।
विज्ञापन
वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल पिछले 17 दिनों से देश भर की पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। 18 मार्च को उसकी गिरफ्तारी के लिए पंजाब में अलर्ट होने के बाद ऊधमसिंह नगर जिला पुलिस अलर्ट हो गई। प्रदेश में जी-20 जैसे ग्लोबल सम्मेलन का आयोजन होना था। उसमें आने वाले विदेशी मेहमानों को सुरक्षित रखने के लिए जिले में कड़ी पुलिस सुरक्षा कर दी गई थी।
विज्ञापन
इधर खुफिया विभाग की टीमें अब भी जिले के संदिग्ध लोगों पर नजर रखे हुए हैं। सोशल मीडिया की भी लगातार निगरानी की जा रही है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि भगोड़े अमृतपाल की गिरफ्तारी में मदद करने के लिए पंजाब पुलिस ने जिला पुुलिस से संपर्क साधा है। गोपनीय जानकारियों का आदान प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन