फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Amritpal Singh Search continuous Intelligence department on Nepal Border Sensitive Area

Amritpal Singh: तलाश तेज... नेपाल जाने वाले संवेदनशील स्थानों पर खुफिया विभाग की नजर, लगातार हो रही चेकिंग

Tue, 28 Mar 2023 12:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Updated Tue, 28 Mar 2023 12:06 PM IST
सार

पंजाब से अमृतपाल की लोकेशन लखीमपुर खीरी में मिलने की सूचना के बाद से ही पुलिस सतर्क हो गई थी। पीलीभीत जिले से सटे खटीमा और सितारगंज के कुछ संवेदनशील जगहों पर चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
Amritpal Singh Search continuous Intelligence department on Nepal Border Sensitive Area
अमृतपाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जी-20 सम्मेलन में आ रहे विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के साथ ही खालिस्तानी कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह की तलाश पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। मेहमानों की सुरक्षा के लिए जिले के थानों के साथ ही अन्य जिलों से भी फोर्स मंगाई गई है, जबकि अमृतपाल की तलाश के लिए संवेदनशील जगहों पर चेकिंग की जा रही है। मामले को लेकर जिला पुलिस सीमा से सटे यूपी के जिलों की पुलिस से बराबर संपर्क साधे हुए है।

विज्ञापन


G-20 Summit Uttarakhand: आज से पहली बैठक के लिए रामनगर तैयार, पहुंचेंगे 29 देशों के 56 डेलीगेट्स
विज्ञापन


पंजाब से अमृतपाल की लोकेशन लखीमपुर खीरी में मिलने की सूचना के बाद से ही पुलिस सतर्क हो गई थी। पीलीभीत जिले से सटे खटीमा और सितारगंज के कुछ संवेदनशील जगहों पर चेकिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नेपाल जाने वाले रास्तों पर भी चेकिंग हो रही है। पुलिस का सारा ध्यान जी 20 में आ रहे मेहमानों की सुरक्षा को लेकर है। सूत्रों के अनुसार जिले से सटे यूपी के क्षेत्रों में आई पंजाब पुलिस भी वापस लौट चुकी है। मामले को लेकर पुलिस की खुफिया विभाग के साथ ही एसटीएफ भी जुटी हुई है।

बिलासपुर में अमृतपाल के समर्थन में पोस्टर लगने के बाद से ही पुलिस वहां की पुलिस के संपर्क में है। पोस्टर के मामले में बिलासपुर पुलिस दो प्रिंटिंग प्रेस मालिकों पर केस भी दर्ज किया गया है। आईजी निलेश आनंद भरणे ने बताया कि सीमाओं पर चेकिंग लगातार हो रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पूरी नजर है। अमृतपाल के मामले में पोस्ट को शेयर या लाइक करने वालों को चिह्नित करने की कार्यवाही पहले से ही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed