फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Amenity FA Secures Brilliant Victory; Second Match Ends in a Draw

Udham Singh Nagar News: एमिनिटी एफए की शानदार जीत, दूसरा मुकाबला ड्रॉ

Wed, 20 May 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 20 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Amenity FA Secures Brilliant Victory; Second Match Ends in a Draw
रुद्रपुर। उत्तराखंड स्टेट लीग के तहत खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मनोज सरकार स्टेडियम खेले गए पहले मैच में एमिनिटी एफए ने दमदार प्रदर्शन करते हुए केआरएफ फुटबाल लीडर्स को 3-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही एमिनिटी एफए के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया। टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और तेज पासिंग के दम पर लगातार दबाव बनाए रखा। तीन गोल दागकर टीम ने एकतरफा जीत अपने नाम की। वहीं दूसरे मुकाबले में मनोज सरकार फुटबाल क्लब और अराइज एफए के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया और मुकाबला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। दर्शकों को अंत तक रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिला। टूर्नामेंट में लगातार प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed