फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Alleged second marriage wife filed suit

फरेबी बालम: पति के हुए ऑफिस वाली लड़की से संबंध, पत्नि ने दूसरी शादी का आरोप लगाकर कराया मुकदमा दर्ज

Wed, 03 Aug 2022 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रुद्र प्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्र प्रयाग Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 03 Aug 2022 11:03 PM IST
सार

आशीष ने ऑफिस में काम करने वाली एक युवती से शादी कर ली। अब आशीष और उक्त युवती दिल्ली में साथ रह रहे हैं। अवनी का आरोप है कि इस मामले में उसके सास व ससुर का भी सहयोग है।

विज्ञापन
Alleged second marriage wife filed suit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पत्नी ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मूल रूप से चंद्रपुर (महाराष्ट्र) निवासी अवनी वर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि उसने अपनी मर्जी से रविंद्र नगर निवासी आशीष से विवाह किया था। आरोप है कि विवाह के कुछ माह बाद आशीष के दूसरी युवती से संबंध हो गए। हालांकि आपत्ति जाहिर करने पर आशीष ने उस युवती से संबंध खत्म कर दिए थे। इसके बाद करीब दो माह के लिए आशीष घर से गायब हो गया।

विज्ञापन


जब आशीष के बारे में पता लगाया तो मालूम हुआ कि उसने ऑफिस में काम करने वाली एक युवती से शादी कर ली। अब आशीष और उक्त युवती दिल्ली में साथ रह रहे हैं। अवनी का आरोप है कि इस मामले में उसके सास व ससुर का भी सहयोग है। ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आशीष उसके माता-पिता व उक्त युवती के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed