{"_id":"67a1fe922c5d3c3be30d8f2f","slug":"allegation-of-misdeed-on-the-pretext-of-marriage-in-rudrapur-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, युवक की मां और बहनों पर लगाए आरोप; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, युवक की मां और बहनों पर लगाए आरोप; केस दर्ज
Tue, 04 Feb 2025 05:18 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 04 Feb 2025 05:18 PM IST
सार
एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि युवक की मां और दो बहनों ने भी सहयोग किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
रुद्रपुर में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि युवक की मां और दो बहनों ने भी सहयोग किया। अदालत के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि वह सिडकुल की एक फैक्टरी में काम करती है। वर्ष 2018 में उसकी मुलाकात प्रयागराज के ममरख जगदीशपुर निवासी राजेंद्र प्रताप से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि राजेंद्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 31 दिसंबर 2023 को आरोपी उसके कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन