{"_id":"62c339877c6d0d451d4e1b26","slug":"agriculture-rudrapur-news-hld468014588","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को समय पर मिले यूरिया और कीटनाशक : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को समय पर मिले यूरिया और कीटनाशक : सिंह
विज्ञापन
रुद्रपुर विकास भवन में अधिकारियों व किसानों की बैठक लेते किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने सोमवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय कृषि प्रसार प्रौद्योगिकी मिशन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में लीड बैंक अधिकारी एवं ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता के नहीं पहुंचने पर उन्होंने दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। किसानों को यूरिया व कीटनाशक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
आयोग के उपाध्यक्ष ने लघु सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि नहरों की सफाई तत्काल कराएं। मनमाने तरीके से बिजली कटौती करने पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। सहकारिता विभाग की समीक्षा के दौरान एआर कोऑपरेटिव के अधिकारियों को बताया कि खटीमा व सितारगंज में किसानों को यूरिया उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
उन्होंने कहा कि वह खुद किसान हैं उन्हें झनकट में यूरिया व कीटनाशक नहीं मिल पा रहे हैं। कहा कि इफको की ओर से यूरिया सहकारी समितियों में न बेचकर दूसरों राज्यों में भेजी जा रही है। उन्होंने इस व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पशुओं की मृत्यु के बाद किसान क्लेम लेने आएं तो उन्हें कार्यालय में बार-बार चक्कर न लगाने पड़े।
विज्ञापन
इसके साथ ही उपाध्यक्ष ने किसानों से अपील की कि अगेती धान लगाने से बचें। इसके एवज में मक्का व गन्ना की फसलों को प्राथमिकता दें। बैठक में सीवीओ डॉ. केके जोशी ने उपाध्यक्ष को बताया कि सितारगंज जेल की गोशाला से नर पशुओं को अन्य गोशाला में शिफ्ट किया जाएगा। इनके रखरखाव के लिए पशु कल्याण बोर्ड से गोशाला स्वामी को रुपये भी दिए जाएंगे।
बैठक में सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केके जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध, जिला उद्यान अधिकारी भावना जोशी, विशाल सिंह, अनिल कुमार, कुलवंत सिंह ढिल्लो आदि थे।
उद्यान विभाग एल-49 अमरूद की जगह दे रहा देशी अमरूद
रुद्रपुर। किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा कि उद्यान विभाग की ओर से एल-49 अमरूद की प्रजाति के बजाय लाभार्थियों को देशी अमरूद की नस्ल बांटी जा रही है। बाकायदा इसका सबूत भी उनके पास है। उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए कि जो किसान बाग लगाना चाहते हैं उन्हें उच्च गुणवत्ता के पौधे व कीटनाशक भी उपलब्ध कराएं।