फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Agriculture . 351 mills will provide the service.

जिले की 351 मिलों में होगी सरकारी धान की कुटाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Agriculture . 351 mills will provide the service.
रुद्रपुर में टीवीएस के क्रय पर धान भरते पल्लेदार। - फोटो : RUDRAPUR
जिले की 351 धान मिलें 10 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरकारी धान की कुटाई करेंगी। कुटाई के बाद मिलें सरकार को प्रति क्विंटल धान पर 67 प्रतिशत चावल की रिकवरी देंगी। इसके साथ ही खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने प्रति क्विंटल एक प्रतिशत कमीशन पर धान की सरकारी खरीद के लिए 351 कमीशन एजेटों की भी सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

जिले में अब तक पांचों क्रय एजेंसियां मिलकर करीब 80 हजार क्विंटल धान खरीद कर चुकी हैं। इसमें करीब 60 हजार क्विंटल धान मिलों को भेजा चुका है। आरएफसी कुमाऊं हरबीर सिंह ने बताया कि जिले में धान की कुटाई के लिए 351 मिले आवंटित हो चुकी हैं। साथ ही एक प्रतिशत कमीशन पर धान की सरकारी खरीद तेज करने के लिए 351 कमीशन एजेंटों की भी सूची जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष पल्लेदारों की मजदूरी करीब तीन गुना बढ़ने से मिलों के लिए धान की ढुुलाई का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

इधर, रुद्रपुर गल्ला मंडी में कमीशन एजेंटों के माध्यम से मंगलवार को करीब पांच हजार क्विंटल धान की खरीद हुई। कमीशन एजेंटों ने नमी अधिक बताकर किसानों का धान 1800 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा, जबकि सरकार ने 1940 व 1960 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। इधर, तराई विकास सहकारी संघ के क्रय केंद्र पर करीब 200 क्विंटल, बिगवाड़ा केंद्र पर 359 क्विंटल, फुलसुंगा क्रय केंद्र पर 350 क्विंटल धान खरीद गया, जबकि गल्ला मंडी स्थित खाद्य विभाग के क्रय केंद्र पर धान खरीद शून्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलराज सिंह बने टीवीएस के नए सचिव
रुद्रपुर। बहुउद्देश्यीय पूर्वी रुद्रपुर किसान सेवा सहकारी समिति के एमडी और रुद्रपुर ब्लॉक के एडीओ बलराज सिंह राज को तराई विकास सहकारी संघ (टीवीएस) का सचिव बनाया गया है, जबकि टीवीएस के सचिव रहे केशव प्रसाद का अल्मोड़ा स्थानांतरण कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed