{"_id":"56fec43c4f1c1b2f45f00105","slug":"after-making-parents-unconscious-took-away-minor-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता को बेहोश कर उठा ले गए नाबालिग बेटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता को बेहोश कर उठा ले गए नाबालिग बेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को जबरन उठाने घर पहुंचे तीन युवकों ने माता-पिता के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की और उनको नशीला पदार्थ सुंघा दिया। माता-पिता के बेहोश होने पर युवक बेटी को उठा ले गए। सुबह काम से लौटे पुत्र ने अपने मां बाप को बेहोश व नाबालिग बहन को गायब पाकर वह बेहोश मां बाप को लेकर युवक थाने पहुंचा।
विज्ञापन
जिन्हें पुलिस ने सितारगंज सीएचसी भर्ती कराया। होश में आने के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी। परंतु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिजन थाने के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
बीती 30 मार्च को नगर से सटे गांव में पड़ोसी गांव का युवक अपने दो साथियों के साथ नाबालिग लड़की को उठाने पहुंचा। घर पर मौजूद नाबालिग के माता-पिता के विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ उनकी पिटाई कर दी। युवकों ने दंपति को जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया।
विज्ञापन
जिससे दंपति बेहोश हो गया। प्रात: 10 बजे काम से लौटे दंपति के पुत्र ने घर में मां बाप को बेहोश व नाबालिग बहन को गायब देखा तो उसके होश उड़ गये। उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों व परिजनों को दी। युवक बेहोशी की हालत में ही अपने मां बाप को लेकर थाने पंहुचा।
पुलिस ने बेहोश दंपति को सितारगंज सीएचसी में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार की शाम होश में आने के बाद दंपति ने घटना से अपने पुत्र व रिश्तेदारों को अवगत कराया। पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर युवकों के खिलाफ कार्यवाही कर नाबालिग बहन को बरामद करने की मांग की। दो दिन बीतने के बावजूद पुलिस ने न तो मामले में लिखा पड़ी की हैं। न ही नाबालिग लड़की को उठा ले जाने वाले युवकों की तलाश में ही जुटी। जिससे पीड़ित युवक अब थाने के चक्कर काटने को मजबूर है।