फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After beating two young men happened organically

दो युवकों को पीटने के बाद हुआ बवाल

Wed, 14 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उलाना ब्यूरो जसपुर
अमर उलाना ब्यूरो जसपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
After beating two young men happened organically
जसपुर में भीड़ को समझाती एएसपी कमलेश उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
मोहल्ला जोशियान में बाइक में मांस ले जा रहे दो युवकों की पिटाई से बवाल हो गया। गुस्साए एक पक्ष ने पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की। जिसमें एक सिपाही का हेलमेट टूटने के साथ ही वह घायल हो गया। बवाल की सूचना मिलते ही एएसपी, एसडीएम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। फिलहाल तनाव बरकरार है और मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है।


मंगलवार की शाम बाइक पर दो युवक मोहल्ला जोशियान से गुजर रहे थे। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ युवकों ने बाइक रोककर तलाशी ली। बाइक की डिग्गी में रखी थैली में मांस मिलने पर दोनों युवकों की पिटाई कर दी गई। पिटाई के बाद युवकों ने परिचितों को घटना की जानकारी दी तो उनके पक्ष में भीड़ जमा हो गई। मामला तूल पकड़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची तो उनके ऊपर भीड़ से पत्थर फेंके गए।
विज्ञापन


जिसमें सिपाही सुनील तोमर का हेलमेट टूटने के साथ ही वह घायल हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा होने से पुलिस से हाथपांव फूल गए। एएसपी कमलेश उपाध्याय, एसडीएम युक्ता मिश्रा, सीओ जीसी टम्टा ने भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाबुझाकर कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत किया। इसी बीच एक बच्चे को पीटने की सूचना से फिर माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पक्ष के लोगों ने फिर हंगामा किया तो पुलिस को समझाने में पसीने छूट गए। पूर्व विधायक डॉ.शैलेन्द्र मोहन सिंघल, कांग्रेसी नेता वरुण चौधरी,यूनूस चौधरी, जाकिर हुसैन, रवि डोगरा सुखवीर सिंह आदि ने पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों से वार्ता की। एक पक्ष की तरफ से भाजपा नेता और साथियों और दूसरे पक्ष की तरफ से कुछ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई हैं। दोनों पक्षों में आक्रोश व्याप्त है।


तनाव को देखते हुए मोहल्ला जोशियान को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई हैं। मामले की जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed