{"_id":"1651cafa7a5177a7425c1de5b4fe1764","slug":"after-60-years-of-chaos-in-land-deal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 साल बाद जमीन सौदे में बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 साल बाद जमीन सौदे में बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
Updated Tue, 19 Jan 2016 04:26 PM IST
विज्ञापन
60 साल पूर्व बिकी तीन एकड़ रकवे पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से हो रहे कब्जे के प्रयास को ग्रामीणों ने विफल कर दिया। दो पक्षों के मौके पर बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके से खिसक ली। बताया गया कि कब्जा चाहने वाले बाहरी लोग थे जो कई वाहनों में हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे थे। तहसीलदार राधेश्याम राणा ने दो पक्षों के विवाद के चलते पैमाइश की कार्रवाई स्थगित करना बताया।
विज्ञापन
पीलीभीत रोड मुख्य मार्ग से लगे ग्राम बरी अंजनियां में खातेदार राम किशन की जमीन 60 वर्ष पूर्व यहीं के रामजीत ने क्रय की थी। कुछ समय तक सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। वर्तमान में जमीन के बढ़ते रेट से विक्रेता ने पुराने सौदे के खिलाफ मोर्चा बंदी करते हुए डीएम से अपनी तीन एकड़ जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। डीएम के निर्देशन में तहसीलदार राधेश्याम राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राम किशन के खाते की नापजोख शुरू की। इसी दौरान 60 वर्ष के कब्जेदार ने इसका कड़ा विरोध किया।
विज्ञापन
गहराते विवाद को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस और राजस्व टीम खिसक गई। मौके पर काबिज रामजीत ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग की टीम राम किशन नाम वाले खाते की पैमाइश कर किसी भू माफिया को कब्जा दिलाना चाहती है।
विज्ञापन
वहां मौजूद वरिष्ठ कांग्रेसी सुखराम मौर्य ने बताया कि पूर्व में भी इस जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया था। जिन्हें ग्रामीण जनता ने खदेड़ा था। देर सायं ग्रामीणों ने एसडीएम ऋचा सिंह को ज्ञापन सौंपकर न्याय दिलाने की गुहार की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में वर्षों पूर्व बिकी जमीन पर कब्जा दिलाया जा रहा था। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान कौशल कुशवाहा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राम पांडे आदि थे।