फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Admitted to 14 quarantine wards in 57 from Red John in Khatima

खटीमा में रेड जोन से आए 57 लोगों में से 14 क्वारंटीन वार्ड में भर्ती

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
Admitted to 14 quarantine wards in 57 from Red John in Khatima
खटीमा के नए स्क्रीनिंग केंद्र लायंस पब्लिक स्कूल में रेड जोन से आए लोगों की स्क्रीनिंग कराते जांच टीम के लीडर डॉ. संदीप मिश्रा। - फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। रेड जोन से प्रवासी व नौकरीपेशा लोगों के आने का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रेड जोन के 57 लोगों में 14 को क्वारंटीन वार्ड में भर्ती व 38 को होम क्वारंटीन किया। उधर, एक व्यक्ति को आइसोलेट किया गया।जबकि पहले से आइसोलेट सात लोगों के स्वास्थ्य पर निगाह रखी गई। नागरिक अस्पताल में भी 29 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। नागरिक अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.वीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रेड जोन से आए एक व्यक्ति को आइसोलेट किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को 18 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। अब 47 लोगों की रिपोर्ट का इंतजार है जबकि क्वारंटीन को लेकर रेड जोन से आने वालों को सात दिन संस्थागत क्वारंटीन के बाद 14 दिन होम क्वारंटीन किया जा रहा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की जांच टीम के लीडर डॉ.संदीप मिश्रा ने बताया कि लायंस पब्लिक स्कूल केंद्र मुंबई, दिल्ली, गुजरात आदि के रेड जोन से आए 57 लोगों की जांच की गई। नागरिक अस्पताल में डॉ.साक्षी व कविता बिष्ट ने 29 लोगों की स्क्रीनिंग कर पांच को क्वारंटीन व 24 को होम क्वारंटीन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed