{"_id":"6435ae9e3998d9d2150bb3c4","slug":"admission-of-sportsman-rudrapur-news-c-8-1-109307-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खिलाड़ियों के लिए 15 अप्रैल से खुलेंगे स्टेडियम के दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खिलाड़ियों के लिए 15 अप्रैल से खुलेंगे स्टेडियम के दरवाजे
Wed, 12 Apr 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। खिलाड़ियों के लिए जिले के खेल मैदानों के दरवाजे 15 अप्रैल से खुल जाएंगे। काशीपुर स्टेडियम में तरणताल भी इसी दिन खोला जाएगा। इसमें लोग तैराकी का लुत्फ उठा सकेंगे। इस बार जिले में 40 प्रशिक्षक रखे जाने का फैसला लिया जा रहा है। बीते वर्ष 28 अस्थायी कोच और पांच स्थायी कोच ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया है।
रुद्रपुर में स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, काशीपुर और बाजपुर में स्पोर्ट्स स्टेडियम, सितारगंज के निर्मल नगर बैडमिंटन हॉल आदि में एथलेटिक्स, बास्केटबाल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, कराटे, हैंडबाल, फुटबाल क्रिकेट आदि खेल कैंप शुरू किए जाते हैं। बीते वर्ष काशीपुर में खिलाड़ियों को टीटी खेल का प्रशिक्षण और खटीमा में बॉक्सिंग खेल का प्रशिक्षण नहीं मिल सका। खेल विभाग की ओर से इस बार इन दोनों खेलों को शुरू किया जाएगा। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी निर्मला पंत ने बताया कि 15 अप्रैल से जिले के स्टेडियम में खिलाड़ियों को खेल कैंप शुरू करवा दिया जाएगा। इस बार खटीमा में बॉक्सिंग व काशीपुर में टीटी खेल को भी शुरू किया जाएगा।