{"_id":"5b38fd314f1c1b315d8b827b","slug":"adg-reaches-pankaj-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंकज के घर पहुंचे एडीजी, जांच कर जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंकज के घर पहुंचे एडीजी, जांच कर जानकारी ली
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में शर्वेस्वरी कालोनी में घटनास्थल का निरीक्षण करते एडीजे अशोक कुमार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापुर रोड स्थित सर्वेश्वरी एन्क्लेव में डकैती और महिला की हत्या के मामले में रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी ने मृतका अपर्णा के परिजनों से भी मुलाकात की। बाद में उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल पंकज श्रीवास्तव का हाल जाना।
विज्ञापन
देहरादून से रविवार को रुद्रपुर पहुंचे एडीजे अशोक कुमार सुबह 9:30 बजे सर्वेश्वरी एन्क्लेव में पंकज श्रीवास्तव के घर पहुंचे। यहां उन्होंने एसएसपी डॉ. सदानंद दाते के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद आवश्यक जानकारी जुटाई। एडीजी ने मृतका अपर्णा के पिता शशिशेखर से बातचीत कर उन्हें अपर्णा के हत्यारों को जल्द ही पकड़कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इसके बाद एडीजी किच्छा रोड स्थित मेडीसिटी अस्पताल में भर्ती घायल पंकज श्रीवास्तव से मिलने पहुंचे। यहां एसएसपी के साथ ही एडीजे ने भी पंकज से घटना के बारे में जानकारी जुटानी चाही, लेकिन स्वास्थ्य में अधिक सुधार न होने के कारण पंकज घटना के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता पाया। इस दौरान आईजी कुमाऊं पूरन सिंह रावत, एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय, एसपी सिटी देवेंद्र पींचा, एएसपी, सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
देरी हो सकती है पर गिरफ्त में होंगे डकैत : एडीजी
रुद्रपुर। सर्वेश्वरी एन्क्लेव में हुई हत्या और डकैती के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता में एडीजी लॉ एंड आर्डर अशोक कुमार ने कहा कि डकैतों को पकड़ने में भले ही देर लग जाए, लेकिन डकैत पुलिस की पकड़ में जरूर आऐंगे। नैनीताल और यूएसनगर जिले की पुलिस संयुक्त रूप से डकैतों की धरपकड़ के लिए कई बिंदुओं पर काम कर रही है।
अन्य राज्यों की पुलिस का सहयोग भी इसमें लिया जा रहा है। एडीजी ने कहा कि घटना के खुलासे के लिए 25 दरोगाओं के साथ ही 50 से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। स्थानीय स्तर पर छानबीन करने के साथ ही पुलिस टीमें दूसरे राज्यों में भी अपराधियों की कुंडली खंगाल रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस घटना का वास्तविक खुलासा करेगी किसी भी तरह के दबाव में घटना का फर्जी खुलासा नहीं किया जाएगा।
पुलिस विभाग में राजनीतिक दखल को लेकर उनका कहना था कि सभी को कानून के दायरे में रहकर काम करना होगा, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। जिले में पुलिस कर्मियों की कमी पर एडीजी ने कहा कि फोर्स की मांग की गई है, लेकिन एक सीमा के भीतर ही फोर्स उपलब्ध हो पाएगा। उन्होंने आम जनता से भी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए अपने घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की। वार्ता के दौरान आईजी पूरन सिंह रावत, एसएसपी डा. सदानंद दाते, एसएसपी नैनीताल जन्मेजय खंडूरी, एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
पुलिस हर व्यक्ति को उपलब्ध कराएगी अपनी जानकारी
रुद्रपुर। जिले मेें बड़ रहे अपराध के ग्राफ को कम करने के साथ ही लोगों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने के लिए अब पुलिस जनता के बीच जाकर उन्हें अपने बारे में जानकारी देगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने थाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए कार्ड तैयार किए हैं, जिस पर थाना प्रभारी के साथ ही बीट अधिकारी और कर्मचारियों के नंबर दर्ज होंगे।
जरूरत पड़ने पर कोई भी व्यक्ति इन नंबरों का इस्तेमाल कर पुलिस की मदद ले सकता है। इन कार्डों पर थाना प्रभारी और बीट अधिकारियों के साथ ही कंट्रोल रूम का फोन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर भी होगा, जिसमें लोग शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा पुलिस विभाग की फेसबुक आइडी और ट्विटर अकाउंट भी अंकित होगा, जिसमें आम जनता पुलिस के साथ अपनी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकती है।
इस कार्ड को पुलिस घर-घर जाकर वितरित करेगी। इससे जहां पुलिस को हर आपराधिक घटना की तत्काल सूचना मिलेगी वहीं आम जनता भी पुलिस के संपर्क में रहकर खुद को सुरक्षित महसूस करेगी।