फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused of cheating two people of Rs 36 lakh arrested in rudrapur

Uttarakhand: दो लोगों से 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Mon, 20 Nov 2023 05:27 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 20 Nov 2023 05:27 PM IST
सार

रुद्रपुर में करीब 36 लाख रुपये खर्च करा दो चचेरे भाइयों को न्यूजीलैंड का फर्जी वर्क परमिट वीजा थमाने के आरोप में पुलिस ने पीलीभीत के इमिग्रेशन संचालक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Accused of cheating two people of Rs 36 lakh arrested in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर में करीब 36 लाख रुपये खर्च करा दो चचेरे भाइयों को न्यूजीलैंड का फर्जी वर्क परमिट वीजा थमाने के आरोप में पुलिस ने पीलीभीत के इमिग्रेशन संचालक को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी दस्तावेजों से न्यूजीलैंड गए भाइयों को वहां की पुलिस ने जेल भेज दिया था और जेल से छूटने के लिए उन्हें करीब तीन लाख रुपये की विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ी थी। इस मामले में गिरफ्तार संचालक की पत्नी, बहन और पिता भी आरोपी हैं।  

विज्ञापन


ग्राम मलसी निवासी बलजिंदर सिंह ने न्यायालय में अर्जी दी थी। इस आधार पर थाना बहेड़ी बरेली के ग्राम मनकरा फरदिया निवासी दलबीर सिंह, उसकी बेटी सिमरजीत कौर, बेटा सतिंदरपाल सिंह बल और सतिंदरपाल की पत्नी अमनदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। बताया कि यह चारों परिसर छतरी चौराहा, पीलीभीत में एबोट ओवरसीज नामक फर्म चलाते हैं। 
विज्ञापन


बताया कि इसी साल अप्रैल में मलसा निवासी उसके ताऊ बलबीर सिंह के घर आए थे। इन लोगों ने उसे और उसके चचेरे भाई मंजीत को न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने के लिए करीब तैंतीस लाख रुपये लिए। इस कारण उसे दस लाख रुपये में जमीन गिरवी रखनी पड़ी। इसके बावजूद उसे वर्क परमिट के बजाय फर्जी कंपनी का टूरिस्ट वीजा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके सहारे विदेश पहुंचने पर बलजिंदर और मंजीत न्यूजीलैंड पहुंचे तो वहां पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। जब वे नौ अगस्त को वापस आए तो आरोपियों ने पल्ला झाड़ लिया। मंजीत ने भी आरोपियों पर केस दर्ज कराया था। कोतवाल विक्रम राठौर की टीम ने नामजद आरोपी सतविंदर को बिगवाड़ा के पास से गिरफ्तार किया। चालान होने के कारण न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed