{"_id":"683b5b2534fcc4658e0b62a5","slug":"accused-of-breaking-the-security-wall-and-filling-the-canal-rudrapur-news-c-235-1-ksp1006-127783-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सुरक्षा दीवार तोड़कर नहर पाटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सुरक्षा दीवार तोड़कर नहर पाटने का आरोप
Sun, 01 Jun 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। गांव बन्नाखेड़ा सानी के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर गो घाट और नहर की सुरक्षा दीवार तोड़कर ईंट घर ले जाने का आरोप लगाया है। गांव के लोग शनिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे।
एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा की गैरमौजूदगी में उन्होंने कार्यालय में शिकायती पत्र देकर सुरक्षा दीवार तोड़कर नहर पाटने वालों पर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2012 में सिरला नदी के डैम से सिंचाई के लिए पक्की नहर का निर्माण किया गया था। नहर किनारे कलश पूजा घाट गो घाट भी बनाया गया था। शिकायती पत्र की प्रति ग्रामीणों ने डीएम, तहसीलदार, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को भेजी है। पत्र में वीर सिंह, अमर सिंह, गौरव सिंह, भारती, कमलेश, गीता आदि के हस्ताक्षर हैं।