{"_id":"64330da8c3874a7172060417","slug":"accident-in-kichcha-rudrapur-news-c-8-1-hld1018-108220-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ट्रक की चपेट में आकर कार सवार नौ श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ट्रक की चपेट में आकर कार सवार नौ श्रद्धालु घायल
Mon, 10 Apr 2023 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
किच्छा के घायलों का इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी और पूछताछ करती पुलिस।
किच्छा। पूर्णागिरि से अपने घर मुरादाबाद लौट रहे श्रद्धालुओं की कार रविवार रात करीब 11 बजे किच्छा के प्राग फार्म के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। इससे कार चालक समेत नौ श्रद्धालु घायल हो गए जबकि नाबालिग अनमोल बाल-बाल बच गया। श्रद्धालुओं का यह दल शनिवार सुबह अपने घर लंका बाग मुरादाबाद से पूर्णागिरि गया था। वहां दर्शन के बाद रविवार रात सभी श्रद्धालु एक कार से मुरादाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान प्राग फार्म के पास उनकी कार सामने से आए ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलते ही मौके पर 108 सेवा की तीन एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। इन वाहनों से कार चालक सतीश, सीमा, राजपाल, प्रदीप, आकांक्षा, सोनम, संगीता, मिनी, अंशिका घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी किच्छा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक सतीश और सीमा को रुद्रपुर रेफर किया गया है।घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
किच्छा थाना क्षेत्र की नगला रोड पर दो वाहनों की भिड़ंत हुई है। इसमें करीब छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी की हालत गंभीर है। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। -ओमप्रकाश शर्मा, सीओ सितारगंज
विज्ञापन
किच्छा थाना क्षेत्र की नगला रोड पर दो वाहनों की भिड़ंत हुई है। इसमें करीब छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी की हालत गंभीर है। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। -ओमप्रकाश शर्मा, सीओ सितारगंज
विज्ञापन