{"_id":"60412b338ebc3e1cbb421a30","slug":"aap-will-contest-in-salt-byelection-kashipur-news-hld4170348183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार जिला पंचायत और सल्ट उपचुनाव के लिए आप ने गठित की कमेटी 17-39-57","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार जिला पंचायत और सल्ट उपचुनाव के लिए आप ने गठित की कमेटी 17-39-57
विज्ञापन
काशीपुर में पत्रकार वार्ता करते आप के प्रदेश प्रभारी व अन्य पदाधिकारी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। सल्ट उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी उतरने की तैयारी कर रही है। आप की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक बृहस्पतिवार को काशीपुर में हुई। जिसमें हरिद्वार जिला पंचायत और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया।
आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि उत्तराखंड में केजरीवाल कार्यक्रम की सफलता के लिए राज्य के लोग आप का साथ दे रहे हैं। बैठक में इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बूथ स्तर तक समीक्षा की गई।
हरिद्वार के जिला पंचायत और सल्ट विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है जो अपनी विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय नेेतृत्व को देगी। कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, शिशुपाल रावत, बसंत कुमार, सारिक अफरोज और ओपी मिश्रा को शामिल किया गया है। शिशुपाल रावत को महिला विंग प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
डॉक्टर यूनुस चौधरी को आप अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, विनोद तिवारी एडवोकेट को लीगल अधिवक्ता प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष और जितेंद्र मलिक को पार्टी का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। बैठक में सह प्रभारी राजीव चौधरी, दिल्ली के विधायक प्रवीण कुमार, बसंत कुमार, रजिया बेग, दिनेश मोहन नेगी, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित जोशी, सारिक अफरोज, विशाल चौधरी, प्रभारी टिहरी गढ़वाल हरीश नौटियाल आदि थे।